एक्टर रणवीर सिंह ने गोरेगांव में बेचे दो फ्लैट, जानिए कितने करोड़ का रहा सौदा

दोनों फ्लैट्स का क्षेत्रफल 1,324 वर्ग फुट है और इनमें कुल छह पार्किंग स्पेस हैं। हर फ्लैट के लिए स्टांप ड्यूटी 45.75 लाख रुपये थी। सिंह ने दोनों फ्लैट दिसंबर 2014 में 4.64 करोड़ रुपये में खरीदे थे। फ्लैट उसी हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में एक व्यक्ति को बेचे गए। साल 2022 में खबर आई थी कि एक्टर ने बांद्रा वेस्ट में 119 करोड़ रुपये में एक क्वाड्रुप्लेक्स फ्लैट खरीदा है

अपडेटेड Nov 11, 2023 पर 7:49 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दोनों फ्लैट मुंबई के गोरेगांव ईस्ट इलाके में ओबेरॉय रियल्टी के प्रोजेक्ट ओबेरॉय एक्सक्विसाइट में हैं।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने मुंबई के गोरेगांव इलाके में 15.25 करोड़ रुपये में दो फ्लैट बेचे हैं। ऑनलाइन प्रॉपर्टी कंसल्टेंसी IndexTap.com को प्राप्त डॉक्युमेंट्स के अनुसार, सिंह ने दोनों फ्लैट दिसंबर 2014 में 4.64 करोड़ रुपये में खरीदे थे। ये दोनों फ्लैट मुंबई के गोरेगांव ईस्ट इलाके में ओबेरॉय रियल्टी के प्रोजेक्ट ओबेरॉय एक्सक्विसाइट में हैं। यह बिल्डिंग वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर ओबेरॉय मॉल के करीब स्थित है। डॉक्युमेंट्स के अनुसार, दोनों फ्लैट्स का क्षेत्रफल 1,324 वर्ग फुट है और इनमें कुल छह पार्किंग स्पेस हैं। हर फ्लैट के लिए स्टांप ड्यूटी 45.75 लाख रुपये थी।

डॉक्युमेंट्स से पता चला कि सौदा 6 नवंबर को रजिस्टर किया गया था। फ्लैट उसी हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में एक व्यक्ति को बेचे गए। गोरेगांव अपार्टमेंट के अलावा, सिंह के पास अन्य फ्लैट भी हैं। साल 2022 में खबर आई थी कि एक्टर ने बांद्रा वेस्ट में 119 करोड़ रुपये में एक क्वाड्रुप्लेक्स फ्लैट खरीदा है।

कहां खरीदा था


एक्टर रणवीर सिंह भवनानी और उनके पिता जगजीत ​सुंदर सिंह भवनानी, ओह फाइव ओह मीडिया वर्क्स एलएलपी में डायरेक्टर हैं। इस कंपनी ने बैंडस्टैंड, बांद्रा वेस्ट में सागर रेशम नामक बिल्डिंग में 16वीं, 17वीं, 18वीं और 19वीं मंजिल पर एक-एक अपार्टमेंट खरीदा था। संपत्ति का समझौता मूल्य 118.94 करोड़ रुपये और स्टांप शुल्क 7.13 करोड़ रुपये था। संपत्ति का कारपेट एरिया 11,266 वर्ग फुट और छत का क्षेत्रफल 1,300 वर्ग फुट है। संपत्ति में 19 कार पार्किंग स्पेस हैं।

Byju's का Davidson Kempner के साथ विवाद खत्म, Manipal ग्रुप के चेयरमैन ने खरीदा Kempner का डेट इनवेस्टमेंट

2022 में इन दो एक्टर्स ने भी बेची थी प्रॉपर्टी

हाल ही में हुई मुंबई रियल्टी डील्स से जुड़े अन्य बॉलीवुड नाम अक्षय कुमार और सोनम कपूर हैं। कुमार ने 2022 में अंधेरी वेस्ट में 1,281 वर्ग फुट के कारपेट एरिया वाली एक प्रॉपर्टी को संगीत निर्देशक डब्बू मलिक को 6 करोड़ रुपये में बेच दिया था। सोनम कपूर ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में 5,533 वर्ग फुट के बिल्ट अप एरिया वाला अपना लग्जरी अपार्टमेंट लगभग 32 करोड़ रुपये में बेचा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।