Varun Dhawan Buys Apartments: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने मुंबई के सबसे महंगे इलाकों में से एक जुहू में दो लग्जरी अपार्टमेंट खरीदे हैं। ये अपार्टमेंट वरुण ने अपनी मां करुणा डेविड धवन और पत्नी नताशा के साथ मिलकर खरीदे हैं। Square Yards की एक रिपोर्ट के मुकाबिक , ये दोनों अपार्टमेंट्स एक ही प्रोजेक्ट 'Twenty by D’DECOR' में स्थित हैं। इन दोनों अपार्टमेंट की कुल कीमत 86.92 करोड़ रुपये है। इस प्रोजेक्ट Twenty by D’DECOR में 3BHK और 4BHK के लग्जरी अपार्टमेंट्स हैं, जो आधुनिक सुविधाओं और कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। वरुण ने मुंबई के जिस जुहू इलाके में ये अपार्टमेंट खरीदे हैं, वहां बॉलीवुड के तमाम सिलेब्रिटी रहते हैं। समंदर के किनारे और कई बड़ी हस्तियों का घर होने के कारण यह इलाका मुंबई के सबसे पॉश इलाके में आता है।
