Get App

7 बड़े शहरों में पिछले साल बनाए गए 4.35 लाख घर, Anarock ने दी जानकारी

Real estate : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र-दिल्ली (NCR) में पिछले साल 32 फीसदी बढ़त के साथ 1,14,280 घरों का निर्माण पूरा हुआ, जबकि 2022 में 86,300 घरों का निर्माण हुआ था। पुणे में पिछले साल 23 फीसदी गिरावट के साथ 65,000 घरों का निर्माण पूरा हुआ, जबकि 2022 में 84,200 घर बनाए गए थे

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Feb 18, 2024 पर 9:07 PM
7 बड़े शहरों में पिछले साल बनाए गए 4.35 लाख घर, Anarock ने दी जानकारी
देश के 7 बड़े शहरों में बीते साल घरों का कंस्ट्रक्शन 8 फीसदी बढ़कर 4.35 लाख यूनिट पर पहुंच गया है।

Real estate : देश के 7 बड़े शहरों में बीते साल घरों का कंस्ट्रक्शन 8 फीसदी बढ़कर 4.35 लाख यूनिट पर पहुंच गया है। रियल एस्टेट एडवाइजर एनारॉक ने कहा कि बेहतर बिक्री से रियल एस्टेट कंपनियों के कैश फ्लो में सुधार हुआ है। एनारॉक के आंकड़ों के अनुसार 2023 में 4,35,045 घरों का निर्माण पूरा हुआ, जबकि 2022 में 4.02 लाख घर बनाए गए थे। आंकड़ों के अनुसार, मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में पिछले साल 13 फीसदी वृद्धि के साथ 1,43,500 घरों का निर्माण पूरा हुआ, जबकि 2022 में यह आंकड़ा 1,26,720 यूनिट का रहा था।

अलग-अलग शहरों का आंकड़ा

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र-दिल्ली (NCR) में पिछले साल 32 फीसदी बढ़त के साथ 1,14,280 घरों का निर्माण पूरा हुआ, जबकि 2022 में 86,300 घरों का निर्माण हुआ था। पुणे में पिछले साल 23 फीसदी गिरावट के साथ 65,000 घरों का निर्माण पूरा हुआ, जबकि 2022 में 84,200 घर बनाए गए थे।

बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई में संयुक्त रूप से पिछले साल 87,190 घरों का निर्माण पूरा हुआ, जबकि 2022 में यह आंकड़ा 81,580 यूनिट का था। कोलकाता में पिछले साल 25,075 घरों का निर्माण पूरा हुआ, जबकि 2022 में 23,190 घरों का निर्माण हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें