Get App

CIDCO ने नवी मुंबई में 7,849 किफायती घरों की बिक्री के लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ाई

सार्वजनिक आवास योजना के तहत 7,849 अपार्टमेंट के लिए आवेदन जमा करने की समय सीमा 23 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। सरकारी प्लानिंग अथॉरिटी ने एक बयान में कहा कि इस योजना को मिले लोगों के जबर्दस्त प्रतिसाद को देखते हुए और इस योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिल सके इसलिए समयसीमा बढ़ाई गई है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 07, 2023 पर 8:22 AM
CIDCO ने नवी मुंबई में 7,849 किफायती घरों की बिक्री के लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ाई
सूत्रों के मुताबिक लॉटरी में बिक्री के लिए रखे गये 7,849 अपार्टमेंट के लिए 15,000 से अधिक एप्लीकेशन प्राप्त हुए हैं

महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra government) के शहर और औद्योगिक विकास निगम (सिडको) (City and Industrial Development Corporation (CIDCO) ने 6 जनवरी को सामूहिक आवास योजना (mass housing scheme) के तहत 7,849 अपार्टमेंट के लिए आवेदन जमा करने की समय सीमा को बढ़ाकर 23 जनवरी कर दिया। सिडको ने एक बयान में कहा कि केंद्र की प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (economical weaker sections (EWS) के लिए ठाणे जिले के नवी मुंबई में उल्वे नोड (Ulwe node in Navi Mumbai in Thane district) में सरकारी प्लानिंग अथॉरिटी द्वारा इन घरों की पेशकश की जा रही है।

"आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि शुक्रवार थी। लेकिन भारी प्रतिक्रिया मिलने की वजह से इसकी अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया। इसके साथ ही अधिक लोगों को मास हाउसिंग स्कीम-दिवाली 2022 से जुड़ने का अवसर देने के लिए इसे 23 जनवरी तक बढ़ा दिया गया था। योजना के लिए कम्प्यूटरीकृत लॉटरी ड्रॉ 8 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।" ऐसा स्टेटमेंट में कहा गया है।

Mamaearth IPO: जो निवेशक डर गया वो बच गया, कंपनी का वैल्यूएशन बेहद महंगा, 1000 P/E वाले इश्यू में क्या आप करेंगे निवेश

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आवास योजना के आवेदनों का ऑनलाइन पंजीकरण 21 जनवरी तक पूर्ण कर 22 जनवरी तक जमा किया जा सकता है। ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया 24 जनवरी तक पूर्ण की जानी है। इसमें स्वीकृत आवेदकों की प्रारूप सूची 31 जनवरी को प्रकाशित की जायेगी। स्वीकृत आवेदकों की अंतिम सूची सिडको की वेबसाइट पर 3 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें