क्रिकेटर रोहित शर्मा ने मुंबई में किराए पर दिया एक और अपार्टमेंट, 2.6 लाख रुपये महीना है किराया

लोअर परेल, मुंबई के प्रमुख रेजिडेंशियल और कमर्शियल हब्स में से एक है। यह बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स और नरीमन पॉइंट जैसे व्यावसायिक जिलों से निर्बाध कनेक्टिविटी के साथ प्रीमियम लिविंग स्पेस की पेशकश करता है। किराए पर दिए गए अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 1,298 वर्ग फीट है और इसमें दो कार पार्किंग स्पेस शामिल हैं

अपडेटेड Feb 27, 2025 पर 11:19 PM
Story continues below Advertisement
किराए पर दिया गया अपार्टमेंट लोढ़ा मार्क्विस- द पार्क में स्थित है।

इंडियन क्रिकेटर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मुंबई के लोअर परेल में अपनी प्रॉपर्टी 2.60 लाख रुपये प्रति महीने के किराए पर दी है। स्क्वायर यार्ड्स ने गुरुवार को यह जानकारी दी। स्क्वायर यार्ड्स ने एक बयान में कहा कि उसने भारतीय टेस्ट टीम और वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्युमेंट्स का रिव्यू किया है। शर्मा की ओर से किराए पर दिया गया अपार्टमेंट लोढ़ा मार्क्विस- द पार्क में स्थित है। इसे मैक्रोटेक डेवलपर्स लिमिटेड (लोढ़ा समूह) ने विकसित किया है। यह 7 एकड़ में फैला एक रेडी-टू-मूव रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट है।

किराए पर दिए गए अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 1,298 वर्ग फीट (129.8 वर्ग मीटर) है और इसमें दो कार पार्किंग स्पेस शामिल हैं। स्क्वायर यार्ड्स ने कहा कि इस अपार्टमेंट को रोहित शर्मा और उनके पिता गुरुनाथ शर्मा ने मार्च 2013 में 5.46 करोड़ रुपये में खरीदा था और इसे 2.6 लाख रुपये में किराए पर दिया गया है। लीज ट्रांजेक्शन पर 16,300 रुपये की स्टांप ड्यूटी और 1,000 रुपये का रजिस्ट्रेशन चार्ज लगा।

इसी प्रोजेक्ट में किराए पर दे चुके हैं एक और अपार्टमेंट


रोहित शर्मा और उनके पिता के पास इस प्रोजेक्ट में एक और अपार्टमेंट है और इसे अक्टूबर 2024 में 2.65 लाख रुपये प्रति माह के किराए पर दिया गया था। इस अपार्टमेंट को उन्होंने 2013 में 5.70 करोड़ रुपये में खरीदा था।

अमेरिका का नागरिक बनने के लिए 44 करोड़ चुकाना होगा, जानिए दूसरे देशों की सिटीजनशिप फीस कितनी है

लोअर परेल, मुंबई के प्रमुख रेजिडेंशियल और कमर्शियल हब्स में से एक है। यह बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) और नरीमन पॉइंट जैसे व्यावसायिक जिलों से निर्बाध कनेक्टिविटी के साथ प्रीमियम लिविंग स्पेस की पेशकश करता है।

हाल ही में रोहित शर्मा ने अपनी फिटनेस को लेकर आशंकाओं को खारिज किया, जो पाकिस्तान के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी के अहम मुकाबले के दौरान बीच में उनके मैदान से बाहर जाने के कारण पैदा हुई थीं। दरअसल रोहित फील्डिंग करते समय परेशानी में नजर आए थे और लग रहा था कि हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया है । भारत की 6 विकेट से जीत के बाद शर्मा ने कहा था कि हैमस्ट्रिंग अभी ठीक है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।