प्रॉपर्टी की सभी जरूरी जानकारी के साथ-साथ हम इस शो में आपको देंगे, आपकी प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट से जुड़े सवालों के जवाब, आपके सवालों के जवाब देंगे जेएलएल के नेशनल फर्म डायरेक्टर, मोहम्मद अस्लम।

प्रॉपर्टी की सभी जरूरी जानकारी के साथ-साथ हम इस शो में आपको देंगे, आपकी प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट से जुड़े सवालों के जवाब, आपके सवालों के जवाब देंगे जेएलएल के नेशनल फर्म डायरेक्टर, मोहम्मद अस्लम।
सवालः साकेत को-ऑपरेटिव सोसायटी के 137 मेंबर हैं। हमारी सोसायटी का 80,000SqFt प्लॉट रीडेवलपमेंट के लिए देना है। रीडेवलपमेंट के लिए पुणे का कौन सा डेवलपर चुनें? रीडेवलपमेंट के लिए जाने से पहले किन बातों का ख्याल रखें?
मोहम्मद असलम: पुणे में रीडेवलपमेंट के मौके है लेकिन इसकी अपनी कई दिक्कतें भी है। शहर में जगह की कमी नहीं है। रीडेवलपमेंट का चलन नहीं है। यहां खास रीडेवलपमेंट करने वाले डेवलपर नहीं हैं। मेंबर ज्यादा होने से डेवलपर चुनने में सहमति मुश्किल होती है। मेंबर के बीच झगड़ों में डेवलपर फंसते हैं। रीडेवलमेंट की प्रोसेस काफी लंबी होती है। पुणे में डेवलपर के लिए नया प्रोजेक्ट शुरू करना ज्यादा आसान होता है।
सवाल: पनवेल में इंडिया बुल्स ग्रीन में 2BHK पसंद आया है। 670 SqFt का फ्लैट 66 लाख में मिल रहा है। तुरंत रहने के लिहाज से निवेश कैसा होगा? बालाजी सिंफनी प्रोजेक्ट में प्रॉपर्टी देखी है। डेवलपर और एप्रिसिएशन के बारे में जानकारी चाहिए।
मोहम्मद असलम: इंडिया बुल्स ग्रीन, बालाजी सिंफनी दोनों प्रोजेक्ट बनकर तैयार है। यहां रहने के लिए अच्छे विकल्प है। इंडिया बुल्स ग्रीन का चुनाव ज्यादा बेहतर है। प्रोजेक्ट को OC मिल चुकी है। कनेक्टिविटी के हिसाब से इंडिया बुल्स ग्रीन की तरफ डेवलपमेंट तेज है। रेडी पजेशन प्रोजेक्ट में ही निवेश करें।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।