गाजियाबाद में घर और दुकान खरीदने का शानदार मौका! इस दिन प्लॉट्स की होगी भव्य नीलामी, जानें आवेदन की तारीख समेत पूरी डिटेल

Ghaziabad Housing Project: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने आवासीय, कमर्शियल और अन्य कैटेगरी के भूखंडों की भव्य नीलामी आयोजित करने की घोषणा की है। प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में उपलब्ध और नए प्लॉट्स की नीलामी 24 अगस्त 2026 को हिंदी भवन, लोहिया नगर, गाजियाबाद में सुबह 11 बजे से आयोजित की जाएगी

अपडेटेड Aug 04, 2026 पर 7:47 AM
Ghaziabad Housing Project: इच्छुक आवेदक 5 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन और ऑफलाइन अप्लाई कर सकेंगे

Ghaziabad Housing Project: अगर आप दिल्ली-NCR में अपना घर, दुकान या कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो आपके पास एक बेहतरीन और सुनहरा मौका है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) आवासीय, कमर्शियल, अस्पताल, स्कूल और अन्य कैटेगरी के प्लॉट्स की भव्य नीलामी आयोजित करने जा रहा है। GDA ने इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इसके तहत इंदिरापुरम, वैशाली, कौशाम्बी, कर्पूरीपुरम और कोयल एन्क्लेव जैसी प्राइम लोकेशन्स पर प्लॉट्स की नीलामी की जाएगी।

प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में उपलब्ध और नए भूखंडों की नीलामी 24 अगस्त 2026 को हिंदी भवन, लोहिया नगर, गाजियाबाद में सुबह 11 बजे से आयोजित की जाएगी। GDA के अनुसार इस नीलामी में आवासीय और कमर्शियल प्रॉपर्टी के अलावा दुकान, ग्रुप हाउसिंग, होटल, ओल्ड एज होम, सामुदायिक केंद्र तथा मेडिकल एवं एजुकेशन संस्थानों के लिए आरक्षित प्लॉट्स भी शामिल किए गए हैं। इच्छुक आवेदक 5 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन और ऑफलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

किन योजनाओं के भूखंड होंगे नीलाम?


प्राधिकरण की इंदिरापुरम, वैशाली, कौशांबी, यूपी गेट पॉकेट-ए, अंबेडकर रोड डिस्ट्रिक्ट सेंटर और कपिल एन्क्लेव जैसी प्रमुख योजनाओं में भूखंड उपलब्ध कराए गए हैं। GDA ने शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए भी कई भूखंड नीलामी में शामिल किए हैं। इनमें प्राथमिक, नर्सरी, हायर सेकेंडरी स्कूल, हेल्थ सेंटर और अस्पताल के लिए आरक्षित भूखंड शामिल हैं। इसके अलावा सामुदायिक केंद्र के लिए भी अलग से भूमि उपलब्ध कराई जाएगी।

नीलामी में प्रमुख रूप से शामिल हैं:-

इंदिरापुरम न्यायखंड-1 में 27 व्यावसायिक भूखंड।

इंदिरापुरम न्यायखंड में 1 व्यावसायिक भूखंड।

इंदिरापुरम विस्तार ब्लॉक-ए में 19 आवासीय और 2 व्यावसायिक भूखंड।

इंदिरापुरम विस्तार ब्लॉक-बी में 5 आवासीय भूखंड।

शक्तिखंड-4 में 1 प्ले-स्कूल भूखंड।

ज्ञानखंड-3 में दुकान और आवासीय भूखंड।

वैशाली सेक्टर-3 में सामुदायिक केंद्र का भूखंड।

वैशाली सेक्टर-6 में सामुदायिक केंद्र और ओल्ड एज होम का भूखंड।

कौशांबी योजना में व्यावसायिक भूखंड।

कर्पूरीपुरम योजना में होटल और ओल्ड एज होम के लिए भूखंड।

अंबेडकर रोड डिस्ट्रिक्ट सेंटर में 9 व्यावसायिक भूखंड।

यूपी गेट पॉकेट-ए में 2 दुकान भूखंड।

ज्ञानखंड-2 में 1 आवासीय भूखंड।

कपिल एन्क्लेव योजना में ग्रुप हाउसिंग और व्यावसायिक भूखंड।

शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए भी भूखंड

कैसे करें आवेदन?

प्राधिकरण के अनुसार नीलामी में भाग लेने के लिए 5 अगस्त 2026 से 20 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। आवेदक प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट www.gdaghaziabad.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र और नीलामी से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राधिकरण कार्यालय और आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। आवेदन विवरण पुस्तिका (Brochure) एचडीएफसी (HDFC) बैंक की मुख्य शाखा (RDC राजनगर, गाजियाबाद) से निर्धारित शुल्क जमा कर प्राप्त की जा सकती है।

प्राधिकरण की अपील

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने नागरिकों, निवेशकों और बिल्डरों से इस नीलामी में भाग लेने की अपील की है। प्राधिकरण का कहना है कि भूखंडों की संख्या अनुमानित है और आवश्यकता के अनुसार इसमें बदलाव संभव है। सभी इच्छुक प्रतिभागियों को समय पर आवेदन करने की सलाह दी गई है।

किन-किन प्राइम लोकेशन्स पर मिलेंगे प्लॉट्स?

जीडीए (GDA) की इस नीलामी में विभिन्न योजनाओं के तहत कई प्रकार की संपत्तियां शामिल हैं:-

इंदिरापुरम (Indirapuram):

न्यायखंड-1: 27 व्यावसायिक भूखंड और 1 हॉस्पिटल भूखंड।

अभयखंड: 01 व्यावसायिक भूखंड।

विस्तार ब्लॉक-ए & बी: 24 आवासीय भूखंड (Residential Plots) और 2 व्यावसायिक भूखंड।

शक्तिखंड-4 & ज्ञानखंड-2, 3: कियोस्क, दुकान और आवासीय भूखंड।

वैशाली (Vaishali):

सेक्टर-3 & 6: सामुदायिक केन्द्र, ओल्ड एज होम और हैल्थ सैन्टर के भूखंड।

कौशाम्बी (Kaushambi):

व्यावसायिक भूखंड और प्राइमरी स्कूल के लिए भूखंड।

कोयल एन्क्लेव (Koyal Enclave):

1 ग्रुप हाउसिंग भूखंड, 1 व्यावसायिक भूखंड, 2 प्राइमरी/नर्सरी स्कूल, 1 हायर सेकेण्डरी स्कूल और 1 हैल्थ सैन्टर भूखंड।

अन्य प्रमुख योजनाएं: कर्पूरीपुरम (होटल व ओल्ड एज होम), अम्बेडकर रोड डिस्ट्रिक्ट सैन्टर (व्यावसायिक) और यू०पी० बॉर्डर पॉकेट ए (दुकान भूखंड)।

नीलामी और आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें (Important Dates)

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन/आवेदन की अवधि: 5 अगस्त 2026 से 20 अगस्त 2026 तक।

नीलामी की तारीख: 24 अगस्त 2026 (24.08.2026)

नीलामी का समय: प्रातः 11:00 बजे से

नीलामी का स्थल: हिन्दी भवन, लोहिया नगर, गाजियाबाद।

हेल्पलाइन और अधिक जानकारी के लिए

आधिकारिक वेबसाइट: www.gdaghaziabad.in

ई-मेल: helplinegda@gmail.com

हेल्पलाइन नंबर: 0120-4418384

व्हाट्सएप नंबर: 9990988004

ये भी पढ़ें- 'राम मंदिर में चंदा चोरी से संतों का कोई वास्ता नहीं'; पप्पू यादव और राहुल गांधी से SP ने बनाई दूरी! राम गोपाल यादव भड़के

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।