Get App

Goa government notice to Yuvraj Singh: पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को गोवा सरकार का नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला

युवराज सिंह को मामले की सुनवाई के लिए 8 दिसंबर से पहले हाजिर होना होगा। ऐसा नहीं करने पर उन पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 23, 2022 पर 4:47 PM
Goa government notice to Yuvraj Singh: पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को गोवा सरकार का नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला
गोवा सरकार के नोटिस में कहा गया है कि पूर्व क्रिकेटर जरूरी इजाजत के बगैर अपने हॉलीडे होम का इस्तेमाल रेंट के लिए कर रहे हैं।

Goa government notice to Yuvraj Singh:पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) को गोवा सरकार (Goa government) का नोटिस मिला है। दरअसल, उन्होंने एक महीना पहले अपने गोवा स्थित हॉलीडे होम 'कासा सिंह' (Casa Singh) में ठहरने के लिए अपने फैंस को आमंत्रित किया था। अब गोवा के टूरिज्म डिपार्टमेंट (Tourism department of Goa) ने उन्हें नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि पूर्व क्रिकेटर जरूरी इजाजत के बगैर अपने हॉलीडे होम का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस नोटिस की एक कॉपी सिर्फ न्यूज18 के पास है। नोटिस में टूरिज्म डिपार्टमेंट ने युवराज सिंह को टूरिज्म के डिप्टी डायरेक्टर राजेश काले के समक्ष हाजिर होने को कहा गया है। यह भी कहा गया है कि युवराज सिंह को मामले की सुनवाई के लिए काले के चैंबर में 8 दिसंबर से पहले हाजिर होना होगा। ऐसा नहीं करने पर उन पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगेगा।

क्या है गोवा सरकार का नियम?

इस बारे में टूरिज्म के डायरेक्टर निखिल देसाई ने न्यूज18 को बताया कि राज्य सरकार उन होटल्स, विलाज और अपार्टमेंट पर कार्रवाई कर रही है, जिनका इस्तेमाल इजाजत के बगैर किराए पर देने के लिए किया जा रहा है। युवराज सिंह का यह हॉलीडे होम गोवा सरकार के टूरिज्म डिपार्टमेंट की निगाहों में तब आया जब यह पाया गया कि 400 दूसरी प्रॉपर्टी की तरह इसने भी रजिस्ट्रेशन के लिए टूरिज्म डिपार्टमेंट के पास अप्लाई नहीं किया है। देसाई ने कहा है कि गोवा सरकार उन लोगों के खिलाफ अभियान चलाती रहती है, जो टूरिज्म डिपार्टमेंट में रजिस्ट्रेशन के बगैर अपनी प्रॉपर्टी का इस्तेमाल रेंट कमाने के लिए करते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें