मुंबई के मालाबार हिल पर एक छोटी और खूबसूरत इमारत थी जिसका नाम रिजवे अपार्टमेंट (Ridgeway Apartment) था। इस बिल्डिंग में सिर्फ 12 अपार्टमेंट थे जिन्हें दो बड़े मल्टीनेशनल बैंकों ने खरीद रखा था। इन बैंकों के बड़े अधिकारी जब मुंबई आते थे तो इस इमारत में रुकते थे। इस इमारत को मैं इसलिए जानता हूं क्योंकि मेरे एक रिश्तेदार कुछ साल तक इस बिल्डिंग में रहते थे। मुझे अब भी याद है कि ये अपार्टमेंट काफी बड़े थे और इनकी छतें ऊंची-ऊंची थीं। फ्लैट का लेआउट शानदार था और बालकनी से मरीन ड्राइव का मनोहर नजारा दिखता था। अगर डेनसिटी की बात करें तो आसपास के इलाकों के मुकाबले इसकी डेनसिटी या आबादी सबसे कम थी।
साल 2013 में एक बैंक स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने अपने 6 अपार्टमेंट बेचने का फैसला किया। ये फ्लैट बेचने की जिम्मेदारी रियल्टी सेक्टर के स्पेशलिस्ट को दी गई। इस बात पर चर्चा की गई कि ये फ्लैट एकसाथ बेचे जाए या अलग-अलग लोगों को। साफ तौर पर बैंक ने माना कि इंडिविजुअल अपार्टमेंट्स के बजाय बिल्डिंग के फ्लैट्स की वैल्यू ज्यादा है। लिहाजा स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने एक अमीर परिवार को 6 फ्लैट बेचने का फैसला किया। जबकि यह परिवार पूरी बिल्डिंग के फ्लैट्स खरीदना चाहता था।
इसी दौरान एक अरबपति शेयर निवेशक घर खरीदने की तैयारी में थीं। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि राकेश झुनझुनवाला थे। वह सिर्फ एक या दो अपार्टमेंट नहीं खरीदना चाहते थे बल्कि पूरी बिल्डिंग अपने लिए लेना चाहते थे। राकेश झुनझुनवाला अभी जिस बिल्डिंग में रहते थे वहां कई अपार्टमेंट थे लेकिन फ्लैट बेचने वाले बहुत कम लोग थे।
वहीं दूसरी तरफ मालाबार हिल का रिजवे अपार्टमेंट में केवल 12 फ्लैट थे और मालिक सिर्फ दो थे। एक स्टैंडर्ड चार्टर्ड और दूसरा HSBC. पूरी बिल्डिंग को खरीदने के लिए राकेश झुनझुनवाला को सिर्फ दो विक्रेताओं को समझाना था। जबकि स्टैंडर्ड चार्टर्ड पहले ही अपने 6 फ्लैट बेचने को तैयार था।
राकेश झुनझुनवाला ने 6 फ्लैट्स के लिए बोली लगाई और 176 करोड़ रुपए में 6 अपार्टमेंट खरीद लिए। यह कीमत मिनिमम रिजर्व प्राइस के मुकाबले 20% ज्यादा था। इसके बाद राकेश झुनझुनवाला बाकी के 6 फ्लैट खरीदने का भी इंतजार करने लगे।
4 साल बाद HSBC भी अपने 6 फ्लैट बेचने को तैयार हुआ। तब यह लगभग तय था कि सबसे ज्यादा कीमत राकेश झुनझुनवाला लगाएंगे और बाकी के 6 फ्लैट्स भी खरीद लेंगे। बिल्कुल वैसा ही हुआ। और राकेश झुनझुनवाला ने 195 करोड़ रुपए में HSBC से 6 फ्लैट खरीद लिए।
अब ये पूरी इमारत राकेश झुनझुनवाला की हो गई है। इसके बाद वह इस इमारत को तोड़कर बंगला बनाने की तैयारी में थे। लेकिन बाद उन्होंने यह योजना रद्द कर दी। अब वह 13 इमारत वाली बिल्डिंग बनाएंगे जिससे समुद्र का खूबसूरत नजारा दिखेगा।
राकेश झुनझुनवाला की आगे की योजना में शामिल आकार आर्किटेक्ट्स एवं कंसल्टेंट्स के अमीत पवार ने कहा, "मुझे इस इमारत के कंस्ट्रक्शन को लेकर राकेश झुनझुनवाला के अनुभव के बारे में साफ तौर पर कुछ नहीं बता सकता लेकिन इतना तो तय है कि राकेश झुनझुनवाला का भी टेस्ट हुआ है। कई नीतियों और नियमों से सबको परेशानी हुई है। लेकिन उन्होंने घर बनाने के बारीक पहलुओं को समझने में काफी मेहनत की है।"