एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने अपने और अपने पिता राकेश रोशन (Rakesh Roshan) की कंपनी HRX Digitech LLP के तहत मुंबई के चांदीवली में 3 ऑफिस खरीदे हैं। कहा जा रहा है कि यह डील 31 करोड़ रुपये में हुई है। प्रॉपस्टैक के मुताबिक, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के डॉक्युमेंट्स से पता चलता है कि तीनों ऑफिस यूनिट अंधेरी ईस्ट स्थित बूमरैंग बिल्डिंग की पहली मंजिल पर हैं। इन यूनिट्स को मनीष कृष्णगोपाल बाजारी, शालिनी मनीष बाजारी और बाजस्पेस प्राइवेट लिमिटेड ने बेचा है।
