इंफोसिस लिमिटेड (Infosys Ltd) के सह-संस्थापक एनएस राघवन (NS Raghavan) के बेटे और नाडाथुर यूके लिमिटेड (Nadathur UK Ltd) के सीईओ श्रीराम नाडाथुर ने बेंगलुरू के कोरमंगला इलाके में एक आवासीय संपत्ति 11.6 करोड़ रुपये में बेची है। सार्वजनिक रूप से उपलब्ध प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डेटा एकत्र करने वाले Zapkey द्वारा प्राप्त किए गए दस्तावेजों से ये जानकारी मिली है।
कोरमंगला के तीसरे ब्लॉक में 9480 वर्ग फुट की संपत्ति ऊर्जा पार्टनर्स (Urja Partners) को बेची गई है। 13 जनवरी को सेल डीड पर हस्ताक्षर किए गए। कोरमंगला को बेंगलुरु में अरबपतियों की बस्ती (billionaires’ boulevard) के रूप में जाना जाता है। इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी (Infosys co-founder Nandan Nilekani), नारायण हेल्थ की डॉ देवी शेट्टी ( Dr Devi Shetyy of Narayana Health), फ्लिपकार्ट के संस्थापक सचिन और बिन्नी बंसल (Flipkart founders Sachin and Binny Bansal) सहित कई अन्य प्रमुख व्यक्तियों की कोरमंगला में संपत्ति है।
Zapkey के सह-संस्थापक संदीप रेड्डी ने कहा, "बेंगलुरू में कोरमंगला आवासीय स्थान एक बहुत ही लोकप्रिय स्थान है और हाल के दिनों में यहां कुछ सौदे होते हुए देखे गये हैं।"
नाडाथुर परिवार एक निजी निवेश फर्म नाडाथुर एस्टेट्स प्राइवेट लिमिटेड (Nadathur Estates Pvt Ltd) चलाता है जिसकी स्थापना राघवन ने की थी। इसके तहत, उद्योगपतियो, पारिवारिक और सोशल-सेंट्रिक निवेश किया जाता है।
हालांकि श्रीराम नाडाथुर ने मिंट में छपी इस खबर के बारे में संपर्क करने पर कोई जवाब नहीं दिया है।
इंफोसिस के एक अन्य सह-संस्थापक, क्रिस गोपालकृष्णन (Infosys co-founder, Kris Gopalkrishnan) के एसजीके इन्वेस्टमेंट (SGK Investment Trust) ट्रस्ट ने पिछले साल कोरमंगला के तीसरे ब्लॉक में 76 करोड़ रुपये में दो अपार्टमेंट खरीदे हैं।
बता दें कि 2021 में, Quess Corp के कार्यकारी अध्यक्ष अजीत इसाक ने भी कोरमंगला में लगभग 52 करोड़ रुपये में एक बंगला खरीदा जो कि शहर के सबसे महंगे सौदों में से एक था।