केकेआर और ओंटेरियो टीचर्स पेंशन फंड (ओटीपीपी) हाईवेज इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट (एचआईटी) में 5,000-6,000 करोड़ रुपये इनवेस्ट करना चाहते हैं। एचआईटी के पास कई रोड प्रोजेक्ट्स हैं, जिसे वह ऑपरेट करता है। इस मामले से जुड़े लोगों ने मनीकंट्रोल को इस बारे में बताया है। केकेआर प्राइवेट इक्विटी फंड है, जबकि ओटीपीपी कनाडा का पेंशन फंड है। केकेआर एचआईटी इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट ट्रस्ट (इनविट) का स्पॉन्सर है, जबकि ओटीपीपी इसका दूसरा सबसे बड़ा शेयरहोल्डर है।
पीएनसी इंफ्राटेक से भी 12 रोड का अधिग्रहण
एचआईटी इनविट (HIT InviT) दो बड़े रोज प्रोजेक्ट्स का अधिग्रहण करने जा रहा है। केकेआर ओटीपीपी के निवेश का इस्तेमाल इस अधिग्रहण के लिए होगा। इन दो बड़े रोज प्रोजेक्ट्स की वैल्यू 15,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की है। यह इनविट पीएनसी इंफ्राटेक से 12 रोड का अधिग्रहण भी कर रहा है, जिसकी वैल्यू 9,000 करोड़ रुपये है। केकेआर-पीएनसी के बीच एग्रीमेंट का ऐलान जनवरी में हुआ था। इसके पोर्टफोलियो में कई रोड प्रोजेक्ट्स है, जिन्हें NHAI से एप्रूवल का इंतजार है। यह एप्रूवल जल्द मिल जाने की उम्मीद है।
एक टोल रोड यूपी स्टेट हाईवेज अथारिटी का
पोर्टफोलियो में NHAI के 11 हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (HAM) और एक टोल रोड उत्तर प्रदेश स्टेट हाईवेज अथारिटी का शामिल हैं। यह 3,800 लेन किलोमीटर के हैं। ये राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में हैं। यह ट्रस्ट एनएचएआई के टोल-ऑपरेट-ट्रांसफर (TOT) बंडल-16 का भी अधिग्रह करने जा रहा है, जो 6,661 करोड़ रुपये का है। टीओटी बंडल-16 तेलंगाना में एनएच-44 पर हैदराबाद-नागपुर के बीच 252 किलोमीटर का स्ट्रेच है।
यह भी पढ़ें: Zomato-Swiggy से ऑनलाइन फूड डिलीवरी होगी सस्ती, GST काउंसिल टैक्स घटाकर कर सकती है 5%
एचआईटी के पोर्टफोलियो में 14 एसेट्स
इस अधिग्रहण के बाद एचआईटी रोड एसेट्स ऑपरेट करने वाला सबसे बड़ा इनविट बन जाएगा। सूत्र ने बताया कि केकेआर और ओटीपीपी की तरफ से 70 करोड़ डॉलर का निवेश 2025 की पहली तिमाही में होगा। इस बारे में केकेआर ओटीपीपी को भेजे गए ईमेल का जवाब नहीं मिला। एचआईटी के पोर्टफोलियो में 14 एसेट्स हैं, जिनकी लंबाई 3,435 किलोमीटर है। यह 9 राज्यों में हैं।