Lucknow Housing Scheme: लखनऊ में सस्ते सरकारी फ्लैट की नई स्कीम लेकर आया LDA, 1392 घर बनाए जाएंगे, जानिए साइज समेत सारी डिटेल्स
Lucknow Housing Scheme: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) अनंत नगर योजना में 'अदिति अपार्टमेंट' बनाएगा। इसमें 1 BHK एवं 2 बीएचके कैटेगरी के कुल 1,392 शानदार फ्लैट्स होंगे। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अनंत नगर योजना में 1392 फ्लैट्स वाले 'अदिति अपार्टमेंट प्रोजेक्ट' को मंजूरी दे दी है
Lucknow Housing Scheme: अगर आप लखनऊ में अपना घर लेने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है
Lucknow Housing Scheme News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपना घर खरीदने का सपना देखने वाले हजारों परिवारों के लिए अच्छी खबर आई है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने अनंत नगर परियोजना के तहत 'अदिति अपार्टमेंट' आवासीय योजना को मंजूरी दे दी है। इस हाउसिंग स्कीम के तहत करीब 1,392 सस्ते फ्लैट बनाए जाएंगे। ये फ्लैट कुल पांच आधुनिक टावरों में बनाए जाएंगे।
LDA के अनुसार, इस प्रोजेक्ट में 1 BHK और 2 बीएचके फ्लैट उपलब्ध होंगे। इनकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये से 35 लाख रुपये के बीच रखी जाएगी। इससे निम्न और मध्यम आय वर्ग के परिवारों को बड़ा लाभ मिलेगा। योजना में ग्रीन एरिया, पार्किंग, बच्चों के खेलने की जगह और अन्य आधुनिक सुविधाओं का भी प्रावधान किया गया है।
'अनंत नगर प्रोजेक्ट' मोहन रोड क्षेत्र में विकसित की जा रही है। इसे लखनऊ के उभरते हुए आवासीय क्षेत्रों में शामिल माना जा रहा है। एलडीए का कहना है कि यह योजना शहर में किफायती आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। हालांकि, आवेदन प्रक्रिया, रजिस्ट्रेशन की तारीख और फ्लैटों के डिटेल्स नक्शे की घोषणा अभी बाकी है।
एक्सपर्ट का मानना है कि कम कीमत और बेहतर सुविधाओं के कारण यह योजना घर खरीदने के इच्छुक लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो सकती है। अब शहरवासियों की नजर एलडीए की अगली घोषणा पर टिकी है, जिसमें आवेदन और आवंटन की पूरी जानकारी जारी की जाएगी।
अदिति अपार्टमेंट की बड़ी बातें
कुल फ्लैट की संख्या: 1,392।
कॉन्फ़िगरेशन: 1 BHK और 2 BHK यूनिट्स।
टावर्स: 5 रेजिडेंशियल टावर्स।
अनुमानित कीमत सीमा: लगभग ₹20 लाख से 35 लाख रुपये तक कीमत होगी।
लोकेशन: अनंत नगर टाउनशिप, मोहन रोड, लखनऊ।
टारगेट सेगमेंट: EWS, LIG, और मध्यम-आय वाले परिवारों के लिए किफायती आवास।
प्लान की गई सुविधाएं: हरे-भरे इलाके, पार्क, पार्किंग की सुविधाएं, और अन्य आधुनिक रेजिडेंशियल इंफ्रास्ट्रक्चर।
रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग 7,500 वर्ग मीटर का हरा-भरा एरिया उपलब्ध होगा।
अदिति अपार्टमेंट, अनंत नगर योजना की पहली बहुमंजिला सोसाइटी होगी।
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
अनंत नगर योजना के आदर्श खण्ड में 18,411 वर्गमीटर क्षेत्रफल के ग्रुप हाउसिंग भूखण्ड पर अदिति अपार्टमेंट बनाया जाएगा।
यह प्रोजेक्ट विभिन्न आय वर्ग के परिवारों की आवासीय जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
इसमें 1 BHK के 412 फ्लैट होंगे। प्रत्येक फ्लैट 38.25 वर्गमीटर क्षेत्रफल का होगा। 2 BHK कैगेटरी के 980 फ्लैट बनेंगे। प्रत्येक फ्लैट 50.10 वर्गमीटर क्षेत्रफल का होगा।
ग्रुप हाउसिंग में बेसमेंट एवं स्टिल्ट पार्किंग का प्रावधान किया जाएगा। इसमें 545 चार पहिया गाड़ियों की पार्किंग की सुविधा होगी।