Get App

जेपी विशटाउन के 20,000 पेंडिंग फ्लैट्स पर बड़ा अपडेट! सुरक्षा ग्रुप मई 2028 तक सौंपेगा पजेशन, ₹3000 करोड़ का होगा निवेश

Housing Scheme News: सुरक्षा ग्रुप ने जेपी इंफ्राटेक (JIL) के जेपी विशटाउन प्रोजेक्ट में फंसे 20,000 से अधिक घरों का निर्माण पूरा कर मई 2028 तक घर खरीदारों को पजेशन सौंपने का वादा किया है। सुरक्षा ग्रुप के टेकओवर के समय रुके हुए 159 टावरों में से 84 टावरों का काम अब पूरा हो चुका है। कंपनी टेकओवर के बाद अब तक 50% से अधिक निर्माण कार्य पूरा कर चुकी है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Sep 15, 2026 पर 12:16 PM
जेपी विशटाउन के 20,000 पेंडिंग फ्लैट्स पर बड़ा अपडेट! सुरक्षा ग्रुप मई 2028 तक सौंपेगा पजेशन, ₹3000 करोड़ का होगा निवेश
Housing Scheme News: जेपी विशटाउन के 20000 पेंडिंग फ्लैट्स पर बड़ा अपडेट सामने आया है

Housing Scheme News: Jaypee Wishtown के हजारों फ्लैट खरीदारों के लिए बड़ी खबर है। Suraksha Group ने मई 2028 तक Jaypee Wishtown में करीब 20,000 घरों को पूरा कर खरीदारों को सौंपने का लक्ष्य रखा है। यह परियोजना लंबे समय से निर्माण में देरी और अनिश्चितता का सामना कर रही थी। Jaypee Infrastructure की दिवालिया प्रक्रिया शुरू हुए भी करीब एक दशक होने जा रहा है।

Suraksha Group ने बताया कि जब उसने Jaypee Infrastructure Ltd. (JIL) की परियोजना की जिम्मेदारी संभाली थी, उस समय 159 टावरों का निर्माण रुका हुआ था। इनमें से अब तक 84 टावर पूरे किए जा चुके हैं। कंपनी के मुताबिक, परियोजना में निर्धारित निर्माण का लगभग 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है।

5 हजार फ्लैटों का दिया जा चुका है कब्जा

Suraksha के प्रमोटर सुधीर वालिया ने बताया कि कंपनी अब तक करीब 5,000 फ्लैटों का कब्जा होमबायर्स को दे चुकी है। इसके अलावा लगभग 3,000 फ्लैट पूरी तरह यूनिट ऐसी हैं, जिनका कब्जा अभी बाकी है, क्योंकि संबंधित खरीदारों ने कंपनी से संपर्क नहीं किया है। कंपनी ने स्पष्ट किया कि तैयार फ्लैटों का कब्जा लेने के लिए खरीदारों से संपर्क करने की अपील की जा रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें