Mondelez India Foods ने मुंबई में ऑफिस के लीज को 3 साल के लिए किया रिन्यू, प्रति माह 1 करोड़ रुपये है किराया

Mondelez India Foods का यह ऑफिस 66,755 वर्ग फुट में फैला हुआ है और इसका किराया प्रति माह 1 करोड़ रुपये से अधिक है। प्रॉपस्टैक द्वारा एक्सेस किए गए दस्तावेज से यह जानकारी मिली है। बता दें कि मोंडेलेज इंडिया फूड्स को पहले कैडबरी इंडिया (Cadbury India) के नाम से जाना जाता था

अपडेटेड Feb 15, 2023 पर 9:45 PM
Story continues below Advertisement
मोंडेलेज इंडिया फूड्स प्राइवेट लिमिटेड (Mondelez India Foods) ने मुंबई में वन इंटरनेशनल सेंटर में ऑफिस स्पेस के अपने लीज को तीन साल के लिए रिन्यू किया है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मोंडेलेज इंडिया फूड्स प्राइवेट लिमिटेड (Mondelez India Foods) ने मुंबई में वन इंटरनेशनल सेंटर में ऑफिस स्पेस के अपने लीज को तीन साल के लिए रिन्यू किया है। 66,755 वर्ग फुट में फैले इस ऑफिस का किराया प्रति माह 1 करोड़ रुपये से अधिक है। प्रॉपस्टैक द्वारा एक्सेस किए गए दस्तावेज से यह जानकारी मिली है। बता दें कि मोंडेलेज इंडिया फूड्स को पहले कैडबरी इंडिया (Cadbury India) के नाम से जाना जाता था।

लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट पर 30 जनवरी 2023 को हस्ताक्षर किए गए थे। मॉडलेज इंडिया फूड्स ने 18वीं, 19वीं, 20वीं और 22वीं मंजिल पर स्थित पांच ऑफिस यूनिट ली हैं। दस्तावेजों से पता चलता है कि 19वीं मंजिल पर दो यूनिट्स हैं। डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक इन यूनिट्स की लीज 24 जनवरी 2023 से 23 जनवरी, 2026 तक के लिए रिन्यू की गई है।

मोंडेलेज ने इससे पहले 2013 में इस ऑफिस को नौ साल के लिए लीज पर लिया था, तब इसे पेडर रोड स्थित कैडबरी हाउस से हेडक्वार्टर से शिफ्ट किया गया था। उस समय किराया 125 रुपये प्रति वर्ग फुट प्रति माह था। वर्तमान किराया लगभग 170 रुपये प्रति वर्ग फुट प्रति माह है।


वन इंटरनेशनल सेंटर प्राइवेट लिमिटेड को पहले इंडियाबुल्स रियल एस्टेट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से जाना जाता था। वन इंटरनेशनल सेंटर ने इस सेंटर को डेवलप किया। छत और बालकनी सहित कुल चार्जेबल एरिया 66,755.63 वर्ग फुट है। लोअर परेल में स्थित इन पांच ऑफिसेस का कुल किराया लगभग 36 करोड़ रुपये है। मोंडेलेज़ इंडिया फूड्स या वन इंटरनेशनल सेंटर से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।