Get App

Noida Property: नोएडा में घर खरीदने वाले होमबायर्स के लिए अलर्ट! 30% बढ़ सकता है सर्कल रेट

Noida Property: नोएडा में घर खरीदना और महंगा हो सकता है। दरअसल, नोएडा में जल्द सर्कल रेट बढ़ने वाला है। सर्कल रेट बढ़ने पर होमबायर्स के नोएडा में घर खरीदने की कॉस्ट बढ़ जाएगी। उत्तर प्रदेश के नोएडा एरिया में सरकार ने सर्कल रेट्स में बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 02, 2024 पर 10:19 AM
Noida Property: नोएडा में घर खरीदने वाले होमबायर्स के लिए अलर्ट! 30% बढ़ सकता है सर्कल रेट
Noida Property: नोएडा में घर खरीदना और महंगा हो सकता है।

Noida Property: नोएडा में घर खरीदना और महंगा हो सकता है। दरअसल, नोएडा में जल्द सर्कल रेट बढ़ने वाला है। सर्कल रेट बढ़ने पर होमबायर्स के नोएडा में घर खरीदने की कॉस्ट बढ़ जाएगी। उत्तर प्रदेश के नोएडा एरिया में सरकार ने सर्कल रेट्स में बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। यह प्रस्ताव रेजिडेंशियल एरिया में 25-30% और अन्य एरिया में 10-15% तक सर्कल रेट बढ़ाने का सुझाव देता है। सर्कल रेट्स वह न्यूनतम प्राइस होता है जो किसी प्रॉपर्टी की सेल-परचेज और रजिस्ट्रेशन के दौरान स्टाम्प ड्यूटी और अन्य चार्ज की कैलकुलेशन के लिए तय किया जाता है। ऐसा अनुमान है कि नोएडा के सर्कल रेट 30% की बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसा होने पर नोएडा में प्रॉपर्टी खरीदना की लागत लगभग 3% तक बढ़ सकती है।

सर्कल रेट्स क्यों बढ़ाए जा रहे हैं?

स्टाम्प और रजिस्ट्रेशन विभाग ने जिला मजिस्ट्रेट को सर्कल रेट्स रिवाइज करने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने कहा कि 2019 के बाद से सर्कल रेट्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में फ्लैट्स की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि फ्लैट्स की बढ़ती कीमतों के मुकाबले स्टाम्प ड्यूटी कलेक्शन कम हो रहा है, जो सर्कल रेट पर निर्भर करता है। इसे बैलेंस करने के लिए सर्कल रेट्स में रिवीजन जरूरी हो गया है।

सर्कल रेट क्या है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें