नंदन निलेकणि के फैमिली ट्रस्ट ने बेंगलुरु के बिलेनियर्स स्ट्रीट पर 54.70 करोड़ में बेची प्रॉपर्टी, जानें डिटेल

इंफोसिस के को-फाउंडर और चेयरमैन नंदन एम निलेकणि (Nandan M Nilekani) की ओर से बनाया गया NRJN फैमिली ट्रस्ट (NRJN Family Trust) ने बेंगलुरु के लोकप्रिय बिलेनियर्स स्ट्रीट कोरामंगला (Billionaire Street Koramangala) इलाके में 54.70 करोड़ रुपये में एक प्रॉपर्टी बेची है

अपडेटेड Mar 01, 2023 पर 10:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ट्रस्ट ने इस प्रॉपर्टी को दिसंबर 2019 में श्रीराम मुरली से 39.85 करोड़ रुपये में संपत्ति खरीदी थी

इंफोसिस के को-फाउंडर और चेयरमैन नंदन एम निलेकणि (Nandan M Nilekani) की ओर से बनाया गया NRJN फैमिली ट्रस्ट (NRJN Family Trust) ने बेंगलुरु के लोकप्रिय बिलेनियर्स स्ट्रीट कोरामंगला (Billionaire Street Koramangala) इलाके में 54.70 करोड़ रुपये में एक प्रॉपर्टी बेची है। प्रॉपर्टी की खरोद-फरोख्त पर नजर रखने वाले प्लेटफॉर्म Zapkey.com को मिले डॉक्यूमेंट से यह जानकारी मिली है। जानकारी के मुताबिक, यह प्लॉट 9,488 स्क्वायर फीट का है। इसके सेल डील पर 30 जनवरी 2023 को रजिस्ट्रेशन का है।

डॉक्यूमेंट के मुताबिक, खरीदार का नाम वी सीता है। ये उद्योगपति और सोना वलिप्पा ग्रुप (सोना ग्रुप का एक एक्सटेंशन) के फाउंडर सी वलिप्पा की पत्नी है। NRJN फैमिली ट्रस्ट की ओर से श्रीप्रिया नेल्लीचेरी शिवरामन ने किया। खरीदार या विक्रेता की तरफ से अभीतक कोई आधिकारिक प्रवक्ता नहीं है।

ट्रस्ट ने इस प्रॉपर्टी को दिसंबर 2019 में श्रीराम मुरली से 39.85 करोड़ रुपये में संपत्ति खरीदी थी।


यह भी पढ़ें- SEBI ने अनुग्रह स्टॉक सहित 6 संस्थाओं को शेयर बाजार से किया बैन, 8 करोड़ का भारी जुर्माना भी लगाया

पिछले साल सितंबर में NRJN फैमिली ट्रस्ट ने इसी इलाके में 59 करोड़ रुपए में एक प्रॉपर्टी खरीदी थी। संपत्ति का कुल बिल्ट-अप एरिया 4,200 स्क्वायर फुट था और प्लॉट का एरिया लगभग 9,600 स्क्वायर फुट था।

पिछले साल अप्रैल में NRJN फैमिली ट्रस्ट ने इसी इलाके में 58 करोड़ रुपए की एक प्रॉपर्टी खरीदी थी। यह प्रॉपर्टी 9,600 स्क्वायर फुट में फैली हुई थी और बिल्ट-अप एरिया 3,082 स्क्वायर फुट था।

रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स ने कहा कि कोरमंगला में इस ब्लॉक में प्लॉट और इंडिपेंडेट घरों की सीमित सप्लाई को देखते हुए, अल्ट्रा-हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल्स से इसकी भारी मांग है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।