Noida Property Rate: नोएडा प्राधिकरण ने मंगलवार से प्रॉपर्टी रेट्स में 6% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। यह बढ़ोतरी रेजिडेंशियल, ग्रुप हाउसिंग, संस्थागत, इंडस्ट्रियल और डेटा सेंटर प्लॉट्स पर लागू होगी। नई दरों के अनुसार आवंटन और रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। कमर्शियल और कॉर्पोरेट ऑफिस प्लॉट्स की दरों में बदलान नहीं होगा। यह फैसला 12 जुलाई को हुई बोर्ड बैठक में लिया गया था, जिसमें दर बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई थी।
