Get App

सनी लियोन ने मुंबई के ओशिवारा में खरीदा 8 करोड़ रुपये का ऑफिस, ये है कमर्शियल प्रॉपर्टी की खासियत

सनी लियोन ने मुंबई में 8 करोड़ रुपये का ऑफिस खरीदा है। बॉलीवुड अभिनेत्री, मॉडल और कारोबारी करनजीत कौर वोहरा को सनी लियोन के नाम से भी जाना जाता है। सनी लियोन ने मुंबई के ओशिवारा इलाके में एक ऑफिस स्पेस खरीदा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 05, 2025 पर 5:20 PM
सनी लियोन ने मुंबई के ओशिवारा में खरीदा 8 करोड़ रुपये का ऑफिस, ये है कमर्शियल प्रॉपर्टी की खासियत
Sunny Leone: सनी लियोनी ने मुंबई में 8 करोड़ रुपये का ऑफिस खरीदा है।

सनी लियोन ने मुंबई में 8 करोड़ रुपये का ऑफिस खरीदा है। बॉलीवुड अभिनेत्री, मॉडल और कारोबारी करनजीत कौर वोहरा को सनी लियोन के नाम से भी जाना जाता है। सनी लियोन ने मुंबई के ओशिवारा इलाके में एक ऑफिस स्पेस खरीदा है। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशनल डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक यह ऑफिस 8 करोड़ रुपये में खरीदा गया है। यह प्रॉपर्टी वीर सिग्नेचर नाम के एक कमर्शयिल प्रोजेक्ट में है। इसे वीर ग्रुप ने डेवलप किया है।

प्रॉपर्टी की खासियत

सनी लियोन के खरीदे गए ऑफिस स्पेस का कार्पेट एरिया 176.98 वर्ग मीटर (करीब 1,904.91 वर्ग फुट) और बिल्ट-अप एरिया 194.67 वर्ग मीटर (करीब 2,095 वर्ग फुट) है। इस एग्रीमेंट के तहत तीन कार पार्किंग स्लॉट भी शामिल हैं। इस प्रॉपर्टी की खरीद पर 35.01 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस चुकाई गई है।

प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट के अनुसार यह सौदा फरवरी 2025 में दर्ज किया गया था। यह प्रॉपर्टी अन्नद कमलनयन पंडित और रूपा आनंद पंडित की कंपनी ऐश्वर्या प्रॉपर्टी एंड एस्टेट्स से खरीदी गई है। आनंद पंडित एक फेमस फिल्म निर्माता, वितरक और रियल एस्टेट डेवलपर हैं, जिन्होंने ‘टोटल धमाल’, ‘चेहरे’ और ‘द बिग बुल’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें