Get App

प्रॉपर्टी से जुड़े पारिवारिक विवाद से बचने में ट्रस्ट हो सकता है मददगार, जानिए कैसे

इंडिया में एक पीढी से दूसरी पीढी में प्रॉपर्टी की ओनरशिप के ट्रांसफर में अक्सर विवाद होता है। ज्यादातर समय यह विवाद परिवार के सदस्यों के बीच होता है। कुछ लोग इस विवाद से बचने के लिए जीवित रहते वसीयत बनाते हैं। लेकिन, इसे भी कोर्ट में चैलेंज किया जाता है। ऐसे में ट्रस्ट स्ट्रक्चर काफी मददगार हो सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 22, 2024 पर 10:09 AM
प्रॉपर्टी से जुड़े पारिवारिक विवाद से बचने में ट्रस्ट हो सकता है मददगार, जानिए कैसे
इंडिया में कई परिवार एक पीढी से दूसरी पीढी को प्रॉपर्टी के ट्रांसफर के लिए प्राइवेट टस्ट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं।

अपना घर हर व्यक्ति का सपना होता है। पहली नौकरी लगते ही व्यक्ति घर खरीदने का प्लान बनाना शुरू कर देता है। लेकिन, दूसरी पीढी को घर की ओनरशिप का ट्रांसफर आज भी एक जटिल मसला है। इंडिया में आज कई परिवारों को रियल एस्टेट ट्रांजेक्शन से जुड़े कानूनी मसलों को लेकर मुश्किल का सामना करना पड़ता है। इनमें स्टैंप ड्यूटी और परिवार में संभावित विवाद के मसले भी शामिल हैं। प्रॉपर्टी ट्रांजेक्शन में स्टैंप ड्यूटी का मसला राज्य से जुड़ा है। जब कभी प्रॉपर्टी की ओनरशिप ट्रांसफर होती है, स्टैंप ड्यूटी चुकानी होती है। अलग-अलग राज्य में प्रॉपर्टी के ट्रासफर के लिए स्टैंप ड्यूटी के अलग-अलग रेट हैं। प्रॉपर्टी जिस राज्य में होती है, उस राज्य का स्टैंप ड्यूटी का रेट लागू होता है।

प्रॉपर्टी की ओनरशिप ट्रांसफर में स्टैंड ड्यूटी लगती है

कुछ राज्यों में अगर प्रॉपर्टी बच्चों या नाती-पोतों को ट्रांसफर की जाती है तो उस पर स्टैंप ड्यूटी या तो नहीं लगती है या उसका रेट बहुत कम है। लेकिन, अगर प्रॉपर्टी भाई-बहन या किसी दूर के रिश्तेदार को दी जाती है तो उस पर स्टैंड ड्यूटी का कम रेट लागू होता है। इंडिया में प्रॉपर्टी के ट्रांसफर में अक्सर पारिवारिक विवाद पैदा होते हैं। अदालतों में प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद के मामले भरे पड़े हैं। खासकर परिवार में प्रॉपर्टी के बंटवारे में ज्यादा विवाद पैदा होते हैं। इससे बचने के लिए परिवारों को प्रॉपर्टी के एक्विजिशन और ट्रांसफर का प्लान बनाने की सलाह दी जाती है। प्लान होने से प्रॉपर्टी के ओनरशिप का ट्रांसफर आसानी से हो जाता है। इसमें ज्यादा खर्च भी नहीं आता है।

ट्रस्ट स्ट्रक्चर का इस्तेमाल दुनिया के कई देशों में होता है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें