Budget 2024 News Updates: अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करने या अपनी संपत्तियों को बेचने का प्लान बना रहे हैं तो बजट 2024-25 में हुए कुछ जरूरी बदलाव आपको जरूर जाननी चाहिए। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार (23 जुलाई) को अपने बजट भाषण में कहा कि 50 लाख रुपये या उससे अधिक कीमत की अचल संपत्ति की बिक्री पर एक प्रतिशत का TDS (Tax deducted at source) लगेगा, भले ही लेनदेन में कई खरीदार और विक्रेता शामिल हों। टैक्स प्रावधानों की गलत व्याख्या के मामलों के बीच वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की।
