वॉरेन बफे के सहयोगी अजीत जैन ने गुरुग्राम के डीएलएफ कैमेलियास में खरीदा 85 करोड़ का फ्लैट

अजीत जैन हाल में इस डील के लिए दिल्ली आए थे। यह अपार्टमेंट 7,400 वर्ग फीट का है। उन्हें अमेरिका में सबसे प्रभावशाली भारतवंशी बिजनेस लीडर्स में से एक माना जाता है। वॉरेन बफे कई बार उनकी तारीफ कर चुके हैं

अपडेटेड Feb 25, 2026 पर 7:28 PM
Story continues below Advertisement
रियल एस्टेट से जुड़े एक्सपर्ट्स का कहना है कि लग्जरी हाउसिंग के मामले में गुरुग्राम मुंबई से आगे निकल गया है।

अमेरिकी कंपनी बर्कशायर हैथवे में इंश्योरेंस ऑपरेशंस के वाइस चेयरमैन और दिग्गज इनवेस्टर वॉरेन बफे के सहयोगी अजीत जैन ने गुरुग्राम के डीएलएफ कैमेलियास में 85 करोड़ में एक फ्लैट खरीदा है। यह अपार्टमेंट 7,400 वर्ग फीट का है। जैन हाल में इस डील के लिए दिल्ली आए थे। उन्हें अमेरिका में सबसे प्रभावशाली भारतवंशी बिजनेस लीडर्स में से एक माना जाता है।

अजीत जैन का जन्म भारत में हुआ था

अजीत जैन का जन्म भारत में हुआ था। उन्होंने 1986 में बर्कशायर में नौकरी शुरू की थी। उसके बाद उन्होंने रीइंश्योरेंस के क्षेत्र में इस कंपनी का विस्तार किया। बर्कशायर हैथवे के फाउंडर वॉरेन बफे कई बार कंपनी के शेयरहोल्डर्स के निवेश की वैल्यू कई गुना करने का श्रेय अजीत जैन को दे चुके हैं। जैन को बफे का करीबी माना जाता है।


जैन ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई भारत में की थी

जैन ने आईआईटी खड़गपुर से 1972 में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। उन्होंने 1978 में हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए किया था। वह ज्यादातर भारत से बाहर रहते हैं। जैन डोएचे बैंक के पूर्वी को-सीईओ अंशु जैन के चचेरे भाई हैं। गुरुग्राम में लग्जरी फ्लैट खरीदने वाले अमीर लोगों की संख्या बढ़ रही है।

पिछले साल 380 करोड़ रुपये हुई थी फ्लैट की डील

पिछले साल दिल्ली-एनसीआर के एक बिजनेसमैन ने डीएलएफ के गुरुग्राम स्थित लग्जरी अपार्टमेंट द डहलियास में 380 करोड़ रुपये में एक फ्लैट खरीदा था। पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन भी इस सुपर लग्जरी अपार्टमेंट में 69 करोड़ रुपये में एक फ्लैट खरीदा है। यह सुपर लग्जरी प्रोजेक्ट गुरुग्राम में गोल्फ लिंक्स के तहत गोल्फ कोर्स रोड पर स्थित है।

लग्जरी अपार्टमेंट्स की बिक्री में मुंबई से आगे गुरुग्राम

रियल एस्टेट से जुड़े एक्सपर्ट्स का कहना है कि लग्जरी हाउसिंग के मामले में गुरुग्राम मुंबई से आगे निकल गया है। 2025 में यहां अल्ट्रा-लग्जरी घरों की मार्केट वैल्यू 10 करोड़ और इससे ज्यादा रही। India Sotheby's International Realty और Care Matrix की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 में गुरुग्राम में 10 करोड़ प्लस सेगमेंट में 24,120 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शंस हुए। यह किसी भारतीय शहर के लिए एक रिकॉर्ड है।

यह भी पढ़ें: Credit Card: आपका क्रेडिट कार्ड यूटिलाइजेशन मैक्सिमम लिमिट तक पहुंच जाता है? तो हो जाएं सावधान

उत्तर भारत मे आईटी का सबसे बड़ा हब है गुरुग्राम

मुंबई में 2025 में 10 करोड़ और इससे ज्यादा कीमत के अल्ट्रा लग्जरी घरों के 21,902 करोड़ रुपये की डील हुई। गुरुग्राम उत्तर भारत का सबसे बड़ा आईटी हब है। यहां देश और विदेश की बड़ी आईटी, फाइनेंस, बैंक, टेलीकॉम कंपनियों के ऑफिसेज हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।