मुंबई में क्यों इतनी महंगी है प्रॉपर्टी? Tata Realty के MD ने बताई वजह, देखें वीडियो

टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर के MD और CEO ने ये बात पैनल एक डिस्कशन के दौरान कही। वह मुंबई में बेहद महंगी होती प्रॉपर्टी के मुद्दे पर अपना पक्ष रख रहे थे

अपडेटेड Oct 06, 2022 पर 8:14 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Tata Realty के MD संजय दत्त

टाटा रियल्टी (Tata Realty) के MD संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने मुंबई (Mumbai) का उदाहरण देते हुए कहा कि सबसे खराब इंफ्रास्ट्रक्चर वाले शहरों में प्रॉपर्टी की कीमतें सबसे ज्यादा होती हैं। दत्त ने आगे बताया कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि जिन शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर खराब है, वहां लोग ज्यादा महंगे घर लेकर अपने ऑफिस के आसपास रहना चाहते हैं।

टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर के MD और CEO ने ये बात पैनल एक डिस्कशन के दौरान कही। वह मुंबई में बेहद महंगी होती प्रॉपर्टी के मुद्दे पर अपना पक्ष रख रहे थे। दत्त ने कहा, "सबसे खराब इंफ्रास्ट्रक्चर वाले शहरों में प्रॉपर्टी की कीमत काफी ज्यादा है।"

उन्होंने आगे कहा "...और इसका कारण यह है, क्योंकि इंफ्रास्ट्रक्चर इतना खराब है, तब भी खरीदार महंगे घर खरीदने को को तैयार हैं, ताकि वे अपने दफ्तर के आसपास ही रहें।


वे कहते हैं, "मुंबई इसका एक बहुत अच्छा उदाहरण है। वहीं अगर इसकी तुलना में हम हैदराबाद की बात करे, जहां उनके पास बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर है... आप 10-15 मिनट में गाचीबोवली से शमशाबाद जा सकते हैं और वहां 5000 रुपए प्रति वर्ग फुट के हिसाब से एक घर खरीद सकते हैं।

उन्होंने पूछा, "HITEC शहर में 12,000 का पेमेंट क्यों करें?"

वीडियो को ट्विटर पर लगभग 5 लाख बार देखा जा चुका है, जहां इसे रियल एस्टेट कॉलमनिस्ट विशाल भार्गव ने शेयर किया था।

देश के इन सात प्रमुख शहरों में जनवरी-सितंबर के दौरान बिके 2,72,709 घर, बिक्री में 87% की बढ़ोतरी

इस साल जून में इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) की तरफ से जारी ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2022 में मुंबई 173 शहरों में से 141 वें स्थान पर है। लिवेबिलिटी इंडेक्स ने रैंकिंग करते समय शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर्स को दूसरे पैरामीटर के साथ ध्यान में रखा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।