Punjab & Sind Bank Fixed Deposit Rate: पंजाब एंड सिंध बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों को तोहफा दिया है। बैंक ने अपनी स्पेशल एफडी में निवेश की डेडलाइन बढ़ा दी है। पहले इन खास पीरियड वाली एफडी में निवेश करने का समय 31 दिसंबर 2024 था जिसे बढ़ाकर 31 मार्च 2025 कर दिया गया है। इसके अलावा बैंक ने अपनी रेगुलर एफडी पर इंटरेस्ट रेट को रिवाइज कर दिया है। ये नई दरें 1 जनवरी 2025 से लागू हैं।
पंजाब एंड सिंध बैंक की खास FD
पंजाब एंड सिंध बैंक अपने ग्राहकों को 222 दिन, 333 दिन और 444 दिनों की स्पेशल एफडी ऑफर कर रहा है। ये स्पेशल एफडी पर अधिकतम 8.05 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक बैंक 222 दिनों की एफडी पर 7.05 फीसदी, 333 दिनों की एफडी पर 7.10 फीसदी और 444 दिनों की एफडी पर 7.25 फीसदी ब्याज दे रहा है। बैंक 444 दिनों की एफडी पर सुपर सीनियर सिटीजन को 8.05 फीसदी का ब्याज दे रहा है। सीनियर सिटीजन को बैंक 0.50 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज देता है। सुपर सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी के अलावा 0.15 फीसदी का ज्यादा ब्याज मिलता है।
रेगुलर एफडी पर इंटरेस्ट रेट
सभी भारतीय निवासी, NRI और एनआरओ इस एफडी में निवेश कर सकते हैं। अगर आप सात से 30 दिन के पीरियड के लिए निवेश करते हैं तो आपको 2.8 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। 31 से 45 दिनों के लिए निवेश पर 3 फीसदी ब्याज मिलेगी। अगर आप 46 से 90 दिनों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट करते हैं तो आपको 4.25 फीसदी ब्याज दर मिलेगी। 91 से 179 दिन की पीरियड पर 4.25 फीसदी का ब्याज मिलेगा। 180 से 269 दिनों की एफडी पर 5.25 प्रतिशत ब्याज मिलता है। नीचे बैंक की सभी एफडी पर 1 जनवरी 2025 से मिल रहे इंटरेस्ट की जानकारी दी गई है।
पंजाब एंड सिंध बैंक ने रिवाइज किया FD पर ब्याज