पंजाब नेशनल बैंक (PNB) 80 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए FD पर एक्स्ट्रा 80 बेसिस प्वाइंट यानी 0.80 फीसदी की बढ़ोतरी की है। ये एक्स्ट्रा ब्याज 7 दिन से लेकर 10 साल की FD पर दिया जा रहा है। बैंक आमतौर पर वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष और उससे अधिक) को आम जनता की FD दरों से अधिक ज्यादा ब्याज दर 50 बेसिस प्वाइंट यानी 0.50 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज देता है। पीएनबी पहला ऐसा बैंक है जो वर्तमान में FD पर 80 साल के सीनियर सिटीजन को सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है।
