Punjab National Bank: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपनी कुछ एफडी (Fixed Deposit - FD) पर ब्याज दरें घटा दी हैं। बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दर घटाई है। ये नई दरें 1 जून 2023 से लागू हो गई है। पिछले महीने पीएनबी ने कुछ एफडी पर ब्याज दरें बढ़ा दी थी। पंजाब नेशनल बैंक आम नागरिकों के लिए दिनों से लेकर 10 सालों की एफडी देता है। वह इस पर 3.05% से 7.25% के बीच FD ब्याज देता है। बैंक 444 दिनों की एफडी पर सबसे ज्यादा 7.25% की उच्चतम ब्याज देता है।
