पंजाब नेशनल बैंक से ले सकते हैं महिला सम्मान सर्टिफिकेट, बैंक ने शुरू कर दी है ये सर्विस

Mahila Samman Certificate: मोदी सरकार ने लोगों के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। इनमें सरकार महिलाओं को फायदा पहुंचाने के लिए कई योजनाएं शुरू कर रही है। सरकार ने बजट 2023 में महिलाओं के लिए एक योजना की भी घोषणा की थी, जिसे अब ज्यादातर सभी बैंक बैंक शुरू कर रहे हैं

अपडेटेड Jul 20, 2023 पर 3:43 PM
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने ग्राहकों के लिए महिला सम्मान प्रमाणपत्र देना शुरू कर दिया है।

Mahila Samman Certificate: मोदी सरकार ने लोगों के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। इनमें सरकार महिलाओं को फायदा पहुंचाने के लिए कई योजनाएं शुरू कर रही है। सरकार ने बजट 2023 में महिलाओं के लिए एक योजना की भी घोषणा की थी, जिसे अब ज्यादातर सभी बैंक बैंक शुरू कर रहे हैं। इस योजना का नाम महिला सम्मान प्रमाणपत्र (Mahila Samman Certificate) है और अब पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने भी यह योजना शुरू कर दी है।

पंजाब नेशनल बैंक में खोल सकते हैं महिला सम्मान सर्टिफिकेट

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने ग्राहकों के लिए महिला सम्मान प्रमाणपत्र 2023 लॉन्च कर दिया है। पीएनबी यह छोटी बचत योजना (PNB Small Saving Scheme) शुरू करने वाला चौथा बैंक है। महिला सम्मान प्रमाणपत्र का टारगेट लड़कियों और महिलाओं के लिए योजना तक पहुंच में सुधार करना है। इसकी घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2023 में की थी। महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना अब पोस्ट ऑफिस और लिस्ट किये हुए बैंकों में मिल रही है।


इन बैंकों से ले सकते हैं महिला सम्मान सर्टिफिकेट

वित्त मंत्रालय के नोटफिकेशन के मुताबिक छोटी बचत योजनाओं की तरह महिला सम्मान बचत पत्र में निवेश की सर्विस पब्लिक सेक्टर बैंक की तरह कुछ प्राइवेट सेक्टर बैंक जैसे आईसीआईसीआई, एक्सिस, एचडीएफसी और आईडीबीआई बैंक से भी लिए जा सकते हैं। अभी प्राइवेट सेक्टर बैंक में पीपीएफ, एसएसवाई जैसी छोटी बचत योजना से जुड़े अकाउंट खोले जा सकते हैं।

न्यूनतम और अधिकतम निवेश

MSSC में न्यूनतम निवेश राशि 1000 रुपये और 100 के मल्टीपल में होता है। इसकी अधिकतम लिमिट 2 लाख रुपये प्रति अकाउंट है। अगर पहले से अकाउंट है दूसरा अकाउंट खोलना चाहते हैं तो कम से कम 3 महीने का गैप होना चाहिए। अकाउंट खोलने के 1 साल बाद 40 फीसदी पैसा निकाला जा सकता है।

इतना मिलता है ब्याज

इस योजना पर सालाना 7.5 फीसदी का ब्याज मिलता है, जो अकाउंट में हर तिमाही अकाउंट में आता है। ब्याज और पूरा मूल मैच्योरिटी पर मिलता है। यदि आप 2 साल के लिए महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र में 2 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो आपको मैच्योरिटी पर 2.32 लाख रुपये मिलेंगे। ये एफडी की तरह ही काम करता है।

RIL JIO Financial Demerger: RSIL के शेयरों की लिस्टिंग 261.85 रुपये पर हुई, एनालिस्ट्स की उम्मीद से काफी ज्यादा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।