Credit Cards

पंजाब एंड सिंध बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया तोहफा! रिवाइज किया FD पर ब्याज

Punjab & Sind Bank FD Rate: पंजाब एंड सिंध बैंक ने एफडी की ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। ये नई दरें 1 जुलाई 2024 से लागू हो गई है। पंजाब एंड सिंध बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल की एफडी ऑफर कर रहा है। बैंक ये ब्याज 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर दे रहा है

अपडेटेड Jul 08, 2024 पर 5:57 PM
Story continues below Advertisement
Punjab & Sind Bank FD Rate: पंजाब एंड सिंध बैंक ने एफडी की ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है।

Punjab & Sind Bank FD Rate: पंजाब एंड सिंध बैंक ने एफडी की ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। ये नई दरें 1 जुलाई 2024 से लागू हो गई है। पंजाब एंड सिंध बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल की एफडी ऑफर कर रहा है। बैंक ये ब्याज 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर दे रहा है। सभी भारतीय निवासी, NRI और एनआरओ इस एफडी में निवेश कर सकते हैं। अगर आप सात से 30 दिन के पीरियड के लिए निवेश करते हैं तो आपको 2.8 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। 31 से 45 दिनों के लिए निवेश पर 3 फीसदी ब्याज मिलेगी। अगर आप 46 से 90 दिनों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट करते हैं तो आपको 4.25 फीसदी ब्याज दर मिलेगी। 91 से 179 दिन की पीरियड पर 4.25 फीसदी का ब्याज मिलेगा। 180 से 269 दिनों की एफडी पर 5.25 प्रतिशत ब्याज मिलता है।

एक साल की एफडी पर मिलता है इतना इंटरेस्ट

एक साल से 365 दिन की पीरियड के लिए निवेश पर 6.20 फीसदी ब्याज मिलेगा। 4444 दिनों की स्पेशल एफडी पर 7.4 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। 445 से 2 साल के निवेश पर 6 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। दो साल एक दिन से लेकर तीन साल से कम के लिए 6.30 फीसदी ब्याज मिलेगा। तीन साल से 5 साल की पीरियड के लिए निवेश पर 6 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। 5 से 10 साल के निवेश पर 6.25 फीसदी का ब्याज मिलेगा।

 1 जुलाई 2024 से नई दरें
पीरियड एफडी रेट्स (प्रतिशत में) 3 करोड़ से कम
7 - 14 दिन 2.80(#)
15 - 30 दिन 2.80
31 - 45 दिन 3.00
46 - 90 दिन 4.25
91 - 120 दिन 4.25
121-150 दिन 4.75
151 - 179 दिन 4.75
180 - 221 दिन 5.25
222 दिन 6.30
223 - 269 दिन 5.25
270 - 332 दिन 5.50
333 दिन 7.15
334 - <1 साल 5.50
1 साल 6.30
> 1 साल - 443 दिन 6.00
444 दिन 7.25
445 दिन - 665 दिन 6.00
666 दिन 7.30
667 दिन- 2साल 6.00
2 साल से ऊपर < 998 दिन 6.30
999 दिन 6.65
1000 दिन < 3 साल 6.30
3 साल - 5 साल 6.00
>5 साल - 10 साल 6.25


 Bank Holiday: मंगलवार को बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI की लिस्ट में कल क्यों दी है बैंकों की छुट्टी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।