Get App

Free Electricity: राजस्‍थान में 100 यूनिट तक बिजली फ्री, 200 यूनिट तक सरचार्ज और शुल्क भी माफ

Free Electricity: राजस्थान में अब घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक बिजली फ्री मिलेगी। यानी किसी भी उपभोक्ता को पहले 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर कोई बिल नहीं आएगा। हर महीने 100 यूनिट से ज्यादा बिजली का इस्तेमाल करने वाले परिवारों को भी पहली 100 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा 200 यूनिट तक बिजली पर किसी तरह का सरचार्ज, परमानेंट चार्ज या इलेक्ट्रिसिटी फीस नहीं देनी होगी

Akhileshअपडेटेड Jun 01, 2023 पर 5:20 PM
Free Electricity: राजस्‍थान में 100 यूनिट तक बिजली फ्री, 200 यूनिट तक सरचार्ज और शुल्क भी माफ
Free Electricity: मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि 1 जून से प्रदेश वासियों को 100 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी

Free Electricity in Rajasthan: राजस्थान में अब घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक बिजली फ्री मिलेगी। यानी किसी भी उपभोक्ता को पहले 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर कोई बिल नहीं आएगा। इसके अलावा 200 यूनिट तक बिजली पर किसी तरह का सरचार्ज, परमानेंट चार्ज या इलेक्ट्रिसिटी फीस नहीं देनी होगी। इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजस्‍थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने बुधवार देर रात इसकी घोषणा की। सीएम ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए हर महीने 100 यूनिट से ज्यादा बिजली का इस्तेमाल करने वाले परिवारों को भी पहली 100 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा की है। इसके साथ ही राज्‍य में 100 यूनिट प्रति माह तक बिजली उपभोग करने वालों का बिजली बिल शून्य ही रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 जून से प्रदेश वासियों को 100 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। इसके अलावा 100 से 200 यूनिट बिजली के इस्तेमाल पर स्थायी शुल्क नहीं लिए जाएंगे। इस फैसले से 1.10 करोड़ से अधिक लोगों को फायदा पहुंचेगा। सीएम ने ट्वीट कर कहा, "हर महीने 100 यूनिट तक बिजली उपभोग करने वाले वर्ग के परिवारों को भी पहली 100 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी यानी कितना भी बिल क्यों ना आए, पहले 100 यूनिट का कोई भी विद्युत शुल्क नहीं देना होगा।"

बता दें कि राज्‍य सरकार ने 100 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली उपभोग करने वालों का बिजली बिल पहले ही ‘शून्य’ कर रखा है। गहलोत के अनुसार उन्हें पहले की तरह कोई बिल नहीं देना होगा। मुख्‍यमंत्री ने एक ट्वीट में लिखा, "खासकर मध्यम वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए 200 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं को पहले 100 यूनिट बिजली निशुल्क देने के साथ 200 यूनिट तक के स्थायी शुल्क, फ्यूल सरचार्ज एवं तमाम अन्य शुल्क माफ होंगे एवं इनका भुगतान राज्य सरकार करेगी।"

सीएम ने आगे लिखा, "महंगाई राहत शिविरों के अवलोकन व जनता से बात करने पर फीडबैक आया कि बिजली बिलों में मिलने वाली स्लैबवार छूट में थोड़ा बदलाव किया जाए।" उन्होंने कहा कि इसके अनुसार, मई महीने में बिजली बिलों में आए फ्यूल सरचार्ज को लेकर भी जनता से फीडबैक मिला जिसके आधार पर बड़ा फैसला किया है। सीएम ने लिखा, "मई महीने में बिजली बिलों में आए फ्यूल सरचार्ज को लेकर भी जनता से फीडबैक मिला जिसके आधार पर बड़ा फैसला किया है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें