विदेश जाने वाले भारतीय लोगों को पेमेंट का एक नया ऑप्शन मिलेगा। वे Rupay Prepaid Forex Card से पेमेंट कर सकेंगे। RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने 8 जून को इस बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बैंकों की तरफ से जारी किए जाने वाले RuPay डेबिट और क्रेडिट कार्ड की विदेश में स्वीकार्यता बढ़ रही है। अब केंद्रीय बैंक ने बैंकों को RuPay प्रीपेड फॉरेक्स कार्ड जारी करने की इजाजत देने का फैसला किया है। FIS में डेवलपमेंट बैंकिंग एंड पेमेंट्स की इंडिया हेड राजश्री रेंगन ने कहा कि बैंकों को रूपे प्रीपेड फॉरेक्स कार्ड जारी करने की इजाजत मिल जाने से क्रॉस-बॉर्डर ट्रांजेक्शन का एक आसान विकल्प मिलेगा। इससे इंटरनेशनल ट्रेड से जुड़े लोगों को काफी सुविधा होगी।
