Get App

Sovereign Gold Bonds: इस सीरीज के लिए RBI ने तय की अंतिम रिडेम्पशन प्राइस, निवेशकों को मिला 329% का जोरदार रिटर्न

Sovereign Gold Bonds: RBI ने एक और SGB सीरीज के लिए अंतिम रिडेम्पशन प्राइस घोषित कर दिया है। इस बॉन्ड पर निवेशकों को 329% का रिटर्न मिला है। जानिए यह बॉन्ड कब जारी हुआ था और इसका अंतिम रिडेम्पशन प्राइस क्या है।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 27, 2025 पर 5:03 PM
Sovereign Gold Bonds: इस सीरीज के लिए RBI ने तय की अंतिम रिडेम्पशन प्राइस, निवेशकों को मिला 329% का जोरदार रिटर्न
SGB को निवेशक फिजिकल या डीमैट, दोनों फॉर्म में होल्ड कर सकते हैं।

Sovereign Gold Bonds: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) 2017-18 सीरीज-IX के अंतिम रिडेम्पशन प्राइस का ऐलान कर दिया है। यह बॉन्ड 27 नवंबर 2025 को अपने अंतिम रिडेम्पशन पर पहुंच रहा है। इसमें निवेशकों को करीब 329% का प्राइस-गेन मिल रहा है।

यह फायदा सिर्फ सोने की कीमतों में आई जोरदार तेजी को दिखाता है। इसमें स्कीम के तहत मिलने वाला 2.5% सालाना ब्याज शामिल नहीं है, जो हर छह महीने में दिया जाता है।

2017 में कितने में जारी हुआ था बॉन्ड

यह बॉन्ड 27 नवंबर 2017 को जारी किया गया था। वित्त मंत्रालय के मुताबिक, इसका इश्यू प्राइस 2,964 रुपये प्रति ग्राम था। ऑनलाइन डिस्काउंट लागू होने के बाद खरीदारों के लिए यह कीमत 2,914 रुपये प्रति ग्राम थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें