RBI ने यूपी के इस बैंक का लाइलेंस किया कैंसिल, ग्राहकों को वापिस मिलेगा बस इतना पैसा

RBI: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लखनऊ के बैंक का लाइसेंस कैंसिल कर दिया है। RBI ने अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक (Urban Co-operative Bank) का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है। आरबीआई ने कहा कि अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के पास कैपिटल और कमाई के साधनों की कमी है जिसके कारण लाइसेंस कैंसिल किया गया है

अपडेटेड Sep 30, 2023 पर 1:43 PM
Story continues below Advertisement
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लखनऊ के एक बैंक का लाइसेंस कैंसिल कर दिया है।

RBI: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लखनऊ के बैंक का लाइसेंस कैंसिल कर दिया है। RBI ने अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक (Urban Co-operative Bank) का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है। आरबीआई ने कहा कि अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के पास कैपिटल और कमाई के साधनों की कमी है जिसके कारण लाइसेंस कैंसिल किया गया है। आरबीआई ने इस महीने कई बैंकों के लाइसेंस कैपिटल और इनकम सोर्स नहीं होने के कारण कैंसिल किये हैं।

यूपी के इस बैंक का लाइसेंस हुआ कैंसिल

रिजर्व बैंक ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सहकारिता आयुक्त और रजिस्ट्रार से भी बैंक को बंद करने और सहकारी बैंक के लिए एक लिक्विडेटर नियुक्त करने का आदेश जारी करने का अनुरोध किया है। आरबीआई ने कहा कि बैंक के दिये आंकड़ों के अनुसार 99.53 प्रतिशत जमाकर्ता DICGC से अपने जमा पैसे का पूरा पैसा लेने के हकदार हैं। केंद्रीय बैंक ने लाइसेंस रद्द करने के पीछे कारण बताते हुए कहा कि लखनऊ अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के पास पर्याप्त कैपिटल और कमाई की संभावनाएं नहीं हैं।


ग्राहकों को मिलेगा इतना पैसा

ग्राहकों के बैंक में जमा पैसे पर पांच लाख रुपये के डिपॉजिट इंश्योरेंस का कवर मिलता है। आपका 5 लाख रुपये तक पैसा नहीं डूबेगा इसकी डिपॉजिट इंश्योरेंस और क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) देता है। डीआईसीजीसी रिजर्व बैंक की एक सब्सिडियरी है।

इससे पहले इन बैंकों ने भी कैंसिल किया लाइसेंस

RBI ने कुछ दिन पहले ही नासिक जिले के गिरना सहकारी बैंक लिमिटेड (Nashik Zilla Girna Sahakari Bank Limited) का बैंकिंग लाइसेंस कैंसिल कर दिया है। आरबीआई ने इस महीने मुंबई बेस्ड कपोल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का लाइसेंस कैंसिल कर दिया। इससे पहले RBI ने 21 सितंबर को तिरुवनंतपुरम को अनंतशयनम सहकारी बैंक लिमिटेड का लाइसेंस कैंसिल कर दिया था। इसके अलावा आरबीआई ने 2 और बैंकों का लाइसेंस हाल में कैंसिल किया है। इमें कर्नाटक का मल्लिकार्जुन पट्टाना सहकारी बैंक और यूपी के बहराइच का नेशनल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड शामिल है।

TCS इस तारीख को करेगी डिविडेंड की घोषणा, रिकॉर्ड डेट भी हुई फिक्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।