Get App

RBI के इंटरेस्ट नहीं बढ़ाने से होम और कार लोन ग्राहकों को कितना खुश होना चाहिए?

RBI का सुबह 10 बजे का फैसला उन करोड़ों लोगों के लिए खुशियां लेकर आया, जो पिछले एक साल से लगातार बढ़ती EMI के बोझ से बेहाल हैं। लेकिन, सवाल है कि उनकी यह खुशी कितनी टिकाऊ हैं? क्या आगे उनकी EMI नहीं बढ़ने जा रही है?

Rakesh Ranjanअपडेटेड Apr 06, 2023 पर 5:27 PM
RBI के इंटरेस्ट नहीं बढ़ाने से होम और कार लोन ग्राहकों को कितना खुश होना चाहिए?
केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने सुबह 10 बजे मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान किया। उन्होंने ग्लोबल और इंडियन इकोनॉमी के बारे में कई अहम बातें बताई। उन्होंने रिटेल इनफ्लेशन को लेकर RBI के अनुमान के बारे में बताया। उन्होंने देश की इकोनॉमिक ग्रोथ की भी गुलाबी तस्वीर पेश की।

RBI के एक फैसले ने होम और कार लोन के ग्राहकों को खुश किया है। दरअसल, 6 अप्रैल की सुबह 10 बजे केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने रेपो रेट नहीं बढ़ाने का ऐलान किया। इसका मतलब है कि होम और कार लोन के ग्राहकों की EMI नहीं बढ़ेगी। आरबीआई का यह फैसला अनुमान के मुताबिक नहीं है। यह माना जा रहा था कि 6 अप्रैल की सुबह होम लोन ग्राहकों को एक और झटका लगने जा रहा है। RBI रेपो रेट में करीब 0.25 फीसदी वृद्धि करेगा, जिससे यह 6.75 फीसदी हो जाएगा। इसके चलते होम लोन के ग्राहकों की EMI बढ़ जाएगी। जो लोग घर और कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, उन्हें भी अब ज्यादा इंटरेस्ट रेट पर लोन मिलेगा। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। सवाल है कि इस फैसले से होम और कार लोग ग्राहकों को कितना खुश होना चाहिए?

इंडियन इकोनॉमी की अच्छी सेहत

केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने सुबह 10 बजे मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान किया। उन्होंने ग्लोबल और इंडियन इकोनॉमी के बारे में कई अहम बातें बताई। उन्होंने रिटेल इनफ्लेशन को लेकर RBI के अनुमान के बारे में बताया। उन्होंने देश की इकोनॉमिक ग्रोथ की भी गुलाबी तस्वीर पेश की। कुल मिलाकर उन्होंने बहुत अच्छी-अच्छी बातें बताईं। लेकिन, उनकी एक बात गौर करने वाली है। दरअसल, उन्होंने कहा कि रेपो रेट नहीं बढ़ाने का फैसला सिर्फ अप्रैल की मॉनेटरी पॉलिसी के लिए है। उनका यह बयान बहुत अहम है। यह आने वाले दिनों की तस्वीर का अंदाजा लगाने में हमारी मदद करता है।

बातों-बातों में दास ने दिया बड़ा संकेत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें