Get App

RBI के ये तीन ऐलान डिजिटल पेमेंट की दुनिया में क्रांति ला सकते हैं, जानिए इनके बारे में विस्तार से

केंद्रीय बैंक आबादी के बड़े हिस्से तक UPI के डिजिटल पेमेंट सिस्टम को पहुंचाना चाहता है। इसके लिए RBI लगातार कोशिश कर रहा है। RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने 10 अगस्त को नए उपायों का ऐलान मॉनेटरी पॉलिसी पेश करने के साथ किया

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 10, 2023 पर 2:34 PM
RBI के ये तीन ऐलान डिजिटल पेमेंट की दुनिया में क्रांति ला सकते हैं, जानिए इनके बारे में विस्तार से
RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने 10 अगस्त को UPI पर कनवर्सेशनल पेमेंट्स लॉन्च करने का प्रस्ताव पेश किया। इसके तहत यूजर AI-पावर्ड सिस्टम से बातचीत के जरिए ट्रांजेक्शन कर सकेगा। यह ट्रांजेक्शन पूरी तरह से सेफ और सेक्योर इनवायरमेंट में होगा।

Reserve Bank of India (RBI) ने 10 अगस्त को ऐसे तीन ऐलान किए, जो डिजिटल पेमेंट की दुनिया में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। डिजिटल पेमेंट के लिए UPI का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। केंद्रीय बैंक आबादी के बड़े हिस्से तक UPI के डिजिटल पेमेंट सिस्टम को पहुंचाना चाहता है। इसके लिए RBI लगातार कोशिश कर रहा है। RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने 10 अगस्त को नए उपायों का ऐलान मॉनेटरी पॉलिसी पेश करने के साथ किया। उन्होंने UPI पर कनवर्सेशनल पेमेंट्स लॉन्च करने का प्रस्ताव पेश किया। इसके तहत यूजर AI-पावर्ड सिस्टम से बातचीत के जरिए ट्रांजेक्शन कर सकेगा। यह ट्रांजेक्शन पूरी तरह से सेफ और सेक्योर इनवायरमेंट में होगा।

UPI पर कनवर्सेशनल पेमेंट

AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल डिजिटल इकोनॉमी में लगातार बढ़ रहा है। इसके इस्तेमाल से UPI के इस्तेमाल को काफी बढ़ाने की गुंजाइश है। इससे इंडिया के डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम में बड़ा बदलाव आ सकता है। यह फीचर स्मार्टफोन और फीचर फोन दोनों तरह के फोन पर उपलब्ध होगा। शुरुआत में यह सुविधा हिन्दी और अंग्रेजी में उपलब्ध होगी। बाद में इसे दूसरी भाषाओं में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें