RBL Bank : आरबीएल बैंक के नवनियुक्त अंतरिम एमडी और सीईओ राजीव आहूजा ने कहा कि बैंक के पास जरूरी वित्तीय ताकत और कैपिटल है। उसे अब पूंजी जुटाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने सीएनबीसी-टीवी 18 से बातचीत में ये बातें कहीं।
RBL Bank : आरबीएल बैंक के नवनियुक्त अंतरिम एमडी और सीईओ राजीव आहूजा ने कहा कि बैंक के पास जरूरी वित्तीय ताकत और कैपिटल है। उसे अब पूंजी जुटाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने सीएनबीसी-टीवी 18 से बातचीत में ये बातें कहीं।
हालांकि, आहूजा ने पूर्व एमडी और सीईओ विश्ववीर आहूजा की विदाई की वजह पर अटकलें लगाने से इनकार कर दिया और कहा कि आरबीआई बैंक के प्रदर्शन से संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि वह बैंक के स्टेकहोल्डर्स के लिए “अब या बाद में” कोई इश्यू नहीं देखते हैं।
हाल में बैंक में हुए दो बड़े बदलाव
क्रिसमस डे पर, आरबीआई ने आरबीआई ने डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिकेशन के इंचार्ज चीफ जनरल मैनेजर योगेश दयाल को बैंक के बोर्ड में एडिशनल डायरेक्टर के रूप में नियुक्त कर दिया था। इसी दिन, बैंक ने एक्सचेंजेस को सूचित किया कि आरबीएल बैंक के लॉन्ग टर्म एमडी और सीईओ विश्ववीर आहूजा तत्काल छुट्टी पर चले गए हैं।
लीडरशिप में हो रहे हैं बदलाव
विश्ववीर आहूजा की अचानक विदाई के बाद बैंक की वित्तीय सेहत को लेकर अटकलबाजी शुरू हो गई थी। राजीव आहूजा ने इन चिंताओं को खारिज करते हुए कहा कि लीडरशिप के स्तर पर बदलाव जारी हैं और समय-समय पर रिस्क से जुड़े डिसक्लोजर कर दिए गए हैं।
बढ़ेगा बैंक का नेट प्रॉफिट
उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें कंपनी में स्टेक खरीदने में किसी इनवेस्टर की दिलचस्पी होने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। आहूजा ने कहा कि दिसंबर तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट बढ़ेगा और मार्च तिमाही के अंत तक उसका नेट परफॉर्मिंग असेट्स (एनपीए) 2 फीसदी से कम होगा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।