RD Investment: रेकरिंग डिपॉजिट (Recurring Deposit) में आप हर महीने एक तय पैसा निवेश करते हैं और उस पर ब्याज मिलता है। रेकरिंग डिपॉजिट में पैसा निवेश करना एफडी की तुलना में ज्यादा आसान है। ये सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) की तरह काम करता है। आमतौर पर आरडी पर ब्याज दर भी एफडी की तरह होती है। भारतीय रिजर्व बैंक लगातार रेपो रेट में बढ़ोतरी कर रहा है, जिसके बाद कई बैंकों ने 5 साल की आरडी पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। बैंकबाजार के डेटा के मुताबिक रेकरिंग डिपॉजिट पर ब्याज दरें 7.6 फीसदी हैं।
