मेरे एक दोस्त है जिनका प्रॉपर्टी (Property) खरीदने का अनुभव बहुत खराब रहा है। पिछले 10 साल से वह दो अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स (Under-Construction Projects) में पैसे डाल रहे थे। दोनों ही प्रोजेक्ट्स के बिल्डर की आर्थिक हालत खराब है। घर कब मिलेगा, इस बारे में तस्वीर साफ नहीं है। यह समस्या सिर्फ मेरे दोस्त की नहीं है। हजारों लोग मेहनत की गाढ़ी कमाई के पैसे चुकाने के बाद भी अपने घर के लिए तरस रहे हैं।
