Dhanteras 2023: धनतेरस पर RD करने का है प्लान, ये बैंक दे रहे हैं 9.1% का ब्याज

RD Dhanteras 2023: रेकरिंग डिपॉजिट (Recurring Deposit - RD) और फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit - FD) निवेश के लिए बेस्ट ऑप्शन माना जाता है क्योंकि इसमें गारंटी रिटर्न मिलता है। आरडी छह महीने से लेकर 10 साल तक की होती है। RD में हर महीना कुछ पैसा निवेश करते हैं

अपडेटेड Nov 06, 2023 पर 4:06 PM
आरडी छह महीने से लेकर 10 साल तक की होती है।

RD Dhanteras 2023: रेकरिंग डिपॉजिट (Recurring Deposit - RD) और फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit - FD) निवेश के लिए बेस्ट ऑप्शन माना जाता है क्योंकि इसमें गारंटी रिटर्न मिलता है। आरडी छह महीने से लेकर 10 साल तक की होती है। RD में हर महीना कुछ पैसा निवेश करते हैं। इसमें एफडी की तरह एक साथ पैसा जमा नहीं करना होता है। ये सबसे ज्यादा सुरक्षित ऑप्शन है। ज्यादातर लोग धनतेरस पर निवेश करना शुभ मानते हैं। अगर आप भी धनतेरस या दिवाली के लिए RD करने का प्लान कर रहे हैं तो इन बैंकों की आरडी में निवेश कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आरडी पर कितना ब्याज मिल रहा है।

डीसीबी बैंक (DCB Bank)

डीसीबी बैंक 5 साल की आरडी पर 7.6 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। बैंक 10 लाख से 2 करोड़ रुपये से कम की आरडी पर 8 फीसदी तक का ब्याज दे रहा है।


सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank)

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ग्राहकों को 5 से 10 साल की आरडी पर 7.25 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। सीनियर सिटीजन को 7.5 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है। बैकं 27 से 36 महीने की आरडी पर 8.60 फीसदी का ब्याज दे रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को इस पक 9.1 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।

Deutsche Bank

27 से 36 महीने की आरडी पर बैंक 8 फीसदी का ब्याज दे रहाहै। 5 साल की आरडी पर 7.25 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक

निवेशक 36 से 60 महीने की अवधि के लिए आरडी पर 7.2 फीसदी ब्याज का लाभ उठा सकते हैं। 63 से 120 महीनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 6.5 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है।

इंडसइंड बैंक

बैंक 61 महीने और उससे अधिक के रेकरिंग डिपॉजिट पर 7 फीसदी का ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिक अतिरिक्त ब्याज के 50 आधार अंक यानी 0.50 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज मिल रहा है।

एक्सिस बैंक

एक्सिस बैंक 5 साल की आरडी पर 7 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। सीनियर सिटीजन को 5 करोड़ रुपये से अधिक की आरडी पर 0.75 फीसदी का ब्याज देगा।

एचडीएफसी बैंक

एचडीएफसी बैंक 5 साल की आरडी पर 7 फीसदी का ब्याज दे रहा है जो 5 सालों में मैच्योर होगा। सीनियर सिटीजन को 7.50 फीसदी का ब्याज देगा।

Divi's Lab Q2 Result : सितंबर तिमाही में 29% घटा मुनाफा, अनुमान से कमजोर रहे नतीजे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।