TRAI: Jio, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया, BSNL ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। अब बिना रिचार्ज कराएं सिम कितने दिन एक्टिव रहेगा, ये सरकार ने तय कर दिया है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने सिम कार्ड वैलिडिटी से जुड़े नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ये नियम उन यूजर्स के लिए राहत लेकर आए हैं, जो अपने सेकेंडरी सिम को बार-बार रिचार्ज करना भूल जाते हैं। अब सिम कार्ड को बिना रिचार्ज किए लंबे समय तक एक्टिव रखा जा सकेगा।
ऑपरेटर के अनुसार सिम वैलिडिटी
एयरटेल की सिम वैलिडिटी (Airtel Sim Validity Period)
एयरटेल यूजर्स अब 90 दिनों तक बिना रिचार्ज किए सिम को एक्टिव रख सकेंगे। इसके बाद 15 दिनों का ग्रेस पीरियड दिया जाएगा, जिसमें रिचार्ज करना अनिवार्य होगा। इस पीरियड में रिचार्ज न करने पर नंबर एक्टिव कर दिया जाएगा और इसे नए यूजर्स को सौंप दिया जाएगा।
जियो सिम वैलिडिटी (Jio Sim Validity Period)
जियो सिम यूजर्स को भी 90 दिनों तक रिचार्ज के बिना सिम एक्टिव रखने की सुविधा मिलेगी। हालांकि, इस दौरान इनकमिंग कॉल सर्विस पिछले रिचार्ज प्लान पर निर्भर करेंगी। 90 दिनों के बाद रिचार्ज न करने पर सिम को स्थायी रूप से डिस्कनेक्ट कर दिया जाएगा।
Vi वोडाफोन आइडिया सिम वैलिडिटी (Vodafone Idea Sim Validity Period)
वीआई यूजर्स को भी 90 दिनों का ग्रेस पीरियड मिलेगा। इसके बाद सिम को एक्टिव रखने के लिए न्यूनतम 49 रुपये का रिचार्ज अनिवार्य होगा।
बीएसएनएल सिम वैलिडिटी (BSNL Sim Validity Period)
बीएसएनएल सभी ऑपरेटरों में सबसे लंबी वैलिडिटी देता है। बिना रिचार्ज के सिम 180 दिनों तक एक्टिव रहेगा, जो इसे कम रिचार्ज करने वाले यूजर्स के लिए आकर्षक विकल्प बनाता है।
बैलेंस पर कैसे और कितनी मिलेगी वैलिडिटी
यदि सिम 90 दिनों से अधिक एक्टिव रहती है लेकिन खाते में 20 से 30 रुपये का बैलेंस है, तो यह बैलेंस काटकर 30 दिनों के लिए वैलिडिटी बढ़ाई जाएगी। पर्याप्त बैलेंस न होने पर सिम एक्टिव कर नए यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दी जाएगी।