Jio का सस्ता प्लान, रोजाना मिलेगा 2GB डेटा, देश में कहीं भी जितनी मर्जी कर पाएंगे बातें, जानिए फायदे

Reliance Jio: 249 रुपये का प्लान जियो के सस्ते प्लान की गिनती में आता है। जियो के इस प्लान में ग्राहकों को ज्यादा डेटा, फ्री वॉइस कॉल और SMS का फायदा मिलता है। 249 रुपये के प्लान में ग्राहकों को फ्री डेटा भी मिल रहा है जो इस प्लान की खासियत है। ऐसे में अगर आप किसी बेहतर प्रीपेड रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं तो आपकी यह तलाश यहां पूरी हो सकती है

अपडेटेड Jul 25, 2023 पर 4:01 PM
रिलायंस जियो के 249 रुपये प्लान की वैलिडिटी 23 दिन की है।

Reliance Jio Super Hit Plans: टेलीकॉम इंडस्ट्री में बढ़ते कॉम्टिशन के बीच कंपनियां अपने ग्राहकों की जरूरतों को समझते हुए नए प्लान लाती रहती है। कंपनी की कोशिश यही रहती है कि वह ऐसे प्लान लेकर आए जो ग्राहकों के लिए सस्ते होने के साथ वैल्यू फॉर मनी प्लान साबित हों। अगर आप भी जियो ग्राहक हैं तो आपके लिए Jio जबरदस्त प्लान लेकर आया है। जियो का ये प्लान 249 रुपये का है लेकिन इस रिचार्ज पर मिलने वाले फायदे इसे वैल्यू फॉर मनी प्लान बना देते हैं। 249 रुपये का प्लान जियो के सस्ते प्लान की गिनती में आता है। जियो के इस प्लान में ग्राहकों को ज्यादा डेटा, फ्री वॉइस कॉल और SMS का फायदा मिलता है। 249 रुपये के प्लान में ग्राहकों को फ्री डेटा भी मिल रहा है जो इस प्लान की खासियत है। ऐसे में अगर आप किसी बेहतर प्रीपेड रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं तो आपकी यह तलाश यहां पूरी हो सकती है।

रिलायंस जियो का 249 रुपये का प्लान (Reliance Jio Rupees 249 Plan)

रिलायंस जियो के 249 रुपये प्लान की वैलिडिटी 23 दिन की है। जियो के 249 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 2 जीबी डेटा रोजाना मिलता है। यानी, ग्राहकों को कुल 46 GB डेटा मिलता है। इस प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल भी मिलती है। जियो के इस प्लान में लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल भी फ्री मिलती है। Jio के प्लान में हर दिन 100 SMS का फायदा भी मिलता है।


रिलायंस जियो का 299 रुपये का प्लान (Reliance Jio Rupees 299 Plan)

रिलायंस Jio के 249 रुपये के रिचार्ज प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें भी रोजाना 2GB डेटा मिलता है। यानी आपको पूरे महीने में 56GB डेटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान के तहत आप अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, हर दिन 100 SMS और Jio ऐप्स जैसे JioTv, JioCinema भी फायदा उठा सकते हैं।

जियो का 349 रुपये का प्लान (Reliance Jio Rupees 349 Plan)

अगर आपको ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है तो इसके लिए थोड़ा और पैसे आपको खर्च कर सकते हैं। ज्यादा डेटा के लिए जियो का 349 रुपये का प्लान खरीद सकते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिनों की है। इसमें हर दिन 3GB डेटा मिलता है। इसके अलावा आप अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, हर दिन 100 SMS और जियो ऐप्स का फायदा उठा सकते हैं।

अगले पांच सालों में डबल होते दिखेंगे सेंसेक्स-निफ्टी, भारत दुनिया के सबसे बेहतर बाजारों में एक: रामदेव अग्रवाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।