Reliance Jio: रिलायंस जियो के पोस्टपेड ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब इस खास प्लान के तहत ग्राहकों को एक महीने की सर्विस मुफ्त मिलेगी। रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने एक महीने के फ्री ट्रायल के साथ अपना नया फैमिली प्लान – जियो प्लस (Jio Plus) लॉन्च कर दिया है। जियो प्लस प्लान में पहले कनेक्शन के लिए ग्राहक को 399 रु चुकाने होंगे। उसके साथ प्लान में 3 एक्स्ट्रा कनेक्शन मिलेंगे।
