Reliance Jio: रिलायंस जियो ग्राहकों की जरूरतों को समझते हुए अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स में बदलाव करता रहता है। अपने मौजूदा रिचार्ज प्लान्स को बेहतर करता रहता है। अब जियो ने अपने पुराने प्लान में मिलने वाले फायदों को बढ़ा दिया है। जियो पहले 61 रुपये के प्लान में 6जीबी डेटा दे रहा था लेकिन अब इसमें 10जीबी डेटा मिल रहा है। ये जियो का 5G डेटा प्लान है। इस प्लान में ग्राहकों को मिलने वाला फायदा बढ़ गया है। आइए जानते हैं इस प्लान में मिलने वाले फायदों के बारे में..
