Get App

Reliance Jio दे रहा है 20% का कैशबैक, जानें कौनसे प्लान पर मिल रहा है शानदार ऑफर

Reliance Jio के ग्राहकों के लिए कंपनी कई नये ऑफर्स लेकर आई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 18, 2021 पर 2:32 PM
Reliance Jio दे रहा है 20% का कैशबैक, जानें कौनसे प्लान पर मिल रहा है शानदार ऑफर

Reliance Jio के ग्राहकों के लिए कंपनी कई नये ऑफर्स लेकर आई है। ये सभी ऑफर्स MyJio App पर लिस्ट है। इस Jio Offer के तहत कंपनी अपने यूजर्स को रीचार्ज पर पूरे 20% कैशबैक ऑफर कर रही है। आप अभी जब रिचार्ज कराते हैं तो आपको  कैशबैक नहीं मिलता लेकिन अभ रिचार्ज कराने पर आपको 20 फीसदी तक का कैशबैक मिलेगा। ये ऑफर्स ग्राहकों को बहुत पसंद आने वाले हैं क्योंकि महंगाई के समय में पैसे बचाने का बेनेफिट आपको मिलने वाला है। आइए जानते हैं किन प्लान्स पर क्या मिल रहा है ऑफर..

Jio 249 रुपये का प्लान

जियो के 249 रुपये के रिचार्ज प्लान में रोजाना 2GB डेटा 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलेगा। यानी आपका महीने में 56 GB डेटा दिया जाएगा। साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ प्रतिदिन 100 SMS भी दिए जाएंगे।

Jio 555 रुपये का प्लान

जियो के 555 रुपये के रिचार्ज प्लान में रोजाना 1.5GB डेटा 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलेगा। यानी आपका महीने में 126 GB डेटा दिया जाएगा। साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ प्रतिदिन 100 SMS भी दिए जाएंगे।

Jio 599 रुपये का प्लान

जियो के 599 रुपये के रिचार्ज प्लान में रोजाना 2GB डेटा 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलेगा। यानी आपका महीने में 168 GB डेटा दिया जाएगा। साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ प्रतिदिन 100 SMS भी दिए जाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें