Get App

सिर्फ 150 रुपये में जितनी मर्जी करें बातें, SMS और फ्री डेटा का उठाएं फायदा, ये है Jio का जबरदस्त प्लान

Reliance Jio Rupees 149 Cheapest Plan: अगर आप जियो के ग्राहक हैं और हर महीना ज्यादा खर्च से बचना चाहते हैं। कम रिचार्ज में पूरे महीने अनलिमिटेड कॉल, SMS और डेटा का फायदा उठाना चाहते हैं तो रिलायंस आपके लिए प्लान लेकर आया है। इस सस्ते प्लान में आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म की सर्विस भी मिलेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 17, 2022 पर 4:38 PM
सिर्फ 150 रुपये में जितनी मर्जी करें बातें, SMS और फ्री डेटा का उठाएं फायदा, ये है Jio का जबरदस्त प्लान
Reliance Jio के 150 रुपये के प्लान में मिलते हैं कई फायदे।

Reliance Jio Rupees 149 Cheapest Plan: अगर आप जियो के ग्राहक हैं और हर महीना ज्यादा खर्च से बचना चाहते हैं। कम रिचार्ज में पूरे महीने अनलिमिटेड कॉल, SMS और डेटा का फायदा उठाना चाहते हैं तो रिलायंस आपके लिए प्लान लेकर आया है। इस सस्ते प्लान में आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म की सर्विस भी मिलेगी। यहां आपको 149 रुपये के प्लान की खासियत के बारे में बता रहे हैं जिसमें आपको कई फायदे मिलने वाले हैं।

रिलायंस जियो 149 रुपये का प्लान - Reliance Jio 149 Prepaid plan details

ये प्लान कॉलेज जाने वाले ऐसे यूजर्स के काम आएगा जिन्हें फ्री कॉलिंग और डेटा की जरूरत होती है। इसके अलावा जिनका बजट बहुत अधिक महंगे प्लान का नहीं है। कम खर्च में ज्यादा बेनेफिट का फायदा उठाना चाहते हैं, ये प्लान उनके लिए बेस्ट है। रिलायंस जियो के 149 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 20 दिन की है। इसमें रोजाना ग्राहकों को 1 GB डेटा मिलता है यानी आपको 20 दिन में 20GB डेटा का फायदा मिलेगा। इस प्लान में रोजाना 100 SMS फ्री भेजने की सर्विस भी मिलेगी। साथ ही सभी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग की सर्विस भी यूजर्स को मिलेगी है। इस प्लान में जियो ऐप्स JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud जैसे ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी ग्राहकों को मिलता है।

रिलायंस जियो 209 रुपये का प्लान - Reliance Jio 209 Prepaid plan

सब समाचार

+ और भी पढ़ें