Reliance Jio Rupees Cheapest Plan: टेलिकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने किफायती और वैल्यू फॉर मनी के लिए जानी जाती है। ये सभी तरह के ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। जियो के पास कई ऐसे सस्ते प्लान्स है जिनमें अनलिमिटेड कॉल, फ्री अनलिमिटेड डेटा और OTT प्लेटफॉर्म जैसे Amazon Prime, HotStar, नेटफ्लिक्स की सर्विस मिलती है। यहां आपको 179 रुपये और 199 रुपये के प्लान्स के फायदे के बारे में बता रहे हैं। 199 रुपये के प्लान में आपको 179 रुपये के प्लान की तुलना में 10GB एक्स्ट्रा मिल रहा है। आप इसका कैसे फायदा उठा सकते हैं।
