Reliance Jio Rupees 222 Recharge Plan: देश की बड़ी टेलिकॉम कंपनियों में से एक रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने ग्राहकों के लिए नए और सस्ते प्रीपेड रिचार्ज प्लान लाती रहती है। Jio 222 रुपये का एक नया रिचार्ज प्लान ग्राहकों को दे रही है जिसमें 4G डेटा की सुविधा मिलती है। यानी, ये प्लान ज्यादा डेटा और लंबी वैलिडिटी वाले ग्राहकों के लिए बेस्ट प्लान है। हालांकि, कंपनी ने इस प्लान का नाम 'फुटबॉल वर्ल्ड कप डाटा पैक' नाम दिया है। हालांकि, ये प्लान फुटबॉल के समय तक सीमित नहीं रहेगा। ये प्लान आगे भी यानी फुटबॉल खत्म होने के बाद भी जारी रहेगा और ग्राहक इस प्लान का फायदा उठा पाएंगे।
