जियो का धमाकेदार प्लान, सिर्फ 80 रुपये के मंथली खर्च में मिलेगी 11 महीने की वैलिडिटी, चेक करें फायदे

Reliance Jio: रिलायंस जियो (Jio) अपने सस्ते प्लान और उन प्लान्स पर मिलने वाले बेनेफिट्स के लिए जाना जाता है। यहां आपको जियो के 895 रुपये के प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें ग्राहकों को 336 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। अगर वैलिडिटी के टाइम पीरियड के हिसाब से देखें तो ये सबसे सस्ता प्लान है

अपडेटेड Nov 06, 2023 पर 4:46 PM
Jio के 895 रुपये के रिचार्ज प्लान में 336 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।

Reliance Jio: रिलायंस जियो (Jio) अपने सस्ते प्लान और उन प्लान्स पर मिलने वाले बेनेफिट्स के लिए जाना जाता है। यहां आपको जियो के 895 रुपये के प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें ग्राहकों को 336 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। अगर वैलिडिटी के टाइम पीरियड के हिसाब से देखें तो ये सबसे सस्ता प्लान है। अगर 28 दिन के प्लान साइकिल देखें तो इमसें पूरे 12 साइकिल मिलते हैं। अगर इसमें 30 दिन का बिलिंग साइकिल देखें, तो पूरे 11 दिन की वैलिडिटी मिलती है। आइए जानते हैं इस प्लान पर मिलने वाले फायदे के बारे में।

रिलायंस जियो 895 रिचार्ज प्लान (Reliance Jio Rupees 895 Prepaid Recharge Plan)

Jio के 895 रुपये के रिचार्ज प्लान में 336 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। अगर रिचार्ज साइकिल 28 दिन का देखें तो इसमें 12 साइकिल मिलते हैं और अगर 30 दिन के प्लान के हिसाब से देखें तो 11 महीने से ज्यादा की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में 24GB डेटा ग्राहकों को मलिता है। इसमें 28 दिन के लिए 2GB डेटा मिलता है। अब अगर बात करें कॉलिंग की तो इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। प्लान में 28 दिन के लिए 50SMS मुफ्त मिलते हैं। कुल मिलाकर ये प्लान आपके बजट के लिहाज से काफी सस्ता है।


ये है प्लान की मंथली कॉस्ट

अगर इस प्लान साइकिल 28 दिन का निकाले तो इसमें 28 दिन के लिहाज से ग्राहकों का खर्च करीबन 75 रुपये आएगा। अगस 30 दिन के हिसाब से खर्च देखें तो वह 81 रुपये आता है। ये प्लान ऐसे यूजर्स के लिए है जो कम कीमत में ज्यादा फायदे चाहते हैं। यही वजह है कि ये Jio का सबसे ज्यादा बिकने वाले प्लान्स की गिनती में शामिल है।

इन ग्राहकों के काम आएगा प्लान

ये प्लान उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद हैं जिनके पास 2 सिम है। दूसरी सिम उनके पास जियो की है और उसे सस्ते में पूरे साल चलाना चाह रहे हैं। उनके लिए ये प्लान काफी किफायती रहने वाला है। कम बजट में ये प्लान ज्यादा फायदे दे रहा है। आप इसे जियो ऐप या पेटीएम से खरीद सकते हैं।

Divi's Lab Q2 Result : सितंबर तिमाही में 29% घटा मुनाफा, अनुमान से कमजोर रहे नतीजे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।