Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस (Gantantra Diwas) के मद्देनजर ऐतिहासिक लाल किला (Red Fort) 22 से 26 जनवरी तक सुरक्षा कारणों से बंद रहेगा। दिल्ली पुलिस ने बताया कि यह निर्णय सुरक्षा कारणों से लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर 22 से 26 जनवरी तक लाल किला आम लोगों और पर्यटकों के लिए बंद रहेगा।
