कई लोगों का फोकस वर्तमान पर होता है। लेकिन, सच यह है कि वर्तमान के साथ-साथ आपको भविष्य का भी ख्याल रखना जरूरी है। अगर बात रिटायरमेंट बाद के खर्च की है तो यह और भी जरूरी हो जाता है। समय की रफ्तार बहुत तेज है। अगर आपने अभी रिटायरमेंट बाद के खर्चों के लिए नहीं सोचा तो फिर काफी देर हो जाएगी। इसकी वजह यह है कि बड़ा फंड तैयार करने के लिए अच्छे इनवेस्टमेंट के साथ पर्याप्त समय बहुत जरूरी है। कोई व्यक्ति हर महीने कितना भी इनवेस्ट कर ले, अगर उसके पास इस निवेश के लिए 15-20 साल नहीं बचे हैं तो वह बड़ा फंड नहीं तैयार कर पाएगा।
रिटायरमेंट प्लानिंग में इन बातों का रखें ध्यान
रिटायरमेंट प्लानिंग (Retirement Planning) में सबसे जरूरी यह तय करना है कि रिटायरमेंट बाद के खर्चों के लिए आपको कितना बड़ा फंड तैयार करना है। इसका अंदाजा लगाने में आपको यह ध्यान रखना होगा कि कुछ खर्च रिटायरमेंट के बाद आपको करने की जरूरत नहीं रह जाएगी। लेकिन, कुछ नए खर्च बढ़ जाएंगे। उदाहरण के लिए रिटायमेंट बाद आपको बच्चों की पढ़ाई की फीस की चिंता नहीं रह जाएगी। आम तौर पर यह माना जाता है कि व्यक्ति के रिटायर करने तक उसके बच्चों की पढ़ाई पूरी हो जाती है। लेकिन, दवाई और मेडिकल फैसिलिटीज पर आपका खर्च बढ़ जाएगा।
रिटायरमेंट बाद के खर्चों के लिए बड़ा फंड जरूरी है
व्यक्ति रिटायरमेंट के बाद कितने साल तक जीवित रहेगा, उसे पता नहीं होता। इसलिए रिटायमेंट के लिए हमें इतना बड़ा फंड जरूर तैयार कर लेना चाहिए जो व्यक्ति के जीवित रहने तक उसके खर्च के लिए पर्याप्त हो। अगर आप बड़ा फंड तैयार कर लेते हैं तो फिर उसके इस्तेमाल के लिए आपके पास कई विकल्प उपलब्ध होंगे। इसलिए सबसे जरूरी यह है कि रिटायरमेंट बाद के खर्चों के लिए बड़ा फंड तैयार करने का टारगेट तय किया जाए।
यह भी पढ़ें: SBI UPI Transactions: क्या आपको भी SBI से यूपीआई ट्रांजेक्शन में दिक्कत आती है? जानिए इसकी वजह
जल्द इनवेस्टमेंट शुरू करने का फायदा
कोई व्यक्ति रिटायरमेंट के लिए 3 लाख रुपये का फंड तैयार कर सकता है। यह मान लिया जाए कि आप हर महीने 15000 रुपये का निवेश म्यूचुअल फंड की स्कीम में सिप से कर सकते हैं। ऐसे में 15,000 रुपये के मासिक SIP से 3 करोड़ रुपये का फंड तैयार करने के लिए आपको 26 साल तक निवेश करना होगा। इस दौरान आप कुल 46,80,000 रुपये निवेश करेंगे। अगर सालाना 12 फीसदी रिटर्न मान लिया जाए तो आपका निवेश 26 साल में बढ़कर 3,22,66,681 रुपये हो जाएगा।
SIP में हर महीने निवेश और कुल फंड
देर से इनवेस्टमेंट शुरू करने का बड़ा नुकसान
मान लीजिए कोई दूसरा व्यक्ति है जो सिप से म्यूचुअल फंड की स्कीम में ज्यादा निवेश कर सकता है लेकिन उसके रिटायरमेंट में सिर्फ 15 साल बचे हैं। फिर, ज्यादा निवेश करने के बावजूद भी उसके लिए 3 लाख करोड़ रुपये का फंड तैयार करना मुश्किल होगा। अगर कोई व्यक्ति हर महीने 25,000 रुपये का निवेश सिप से म्यूचुअल फंड की इक्विटी स्कीम में करता है तो 12 फीसदी सालाना रिटर्न से उसका निवेश 15 साल में सिर्फ 1,26,14,400 रुपये होगा। यह बताता है कि SIP में आप निवेश जितना जल्द शुरू करेंगे, आपके बड़ा फंड तैयार करने की संभावना उतनी ज्यादा होगी।