Get App

Retirement Planning कर रहे हैं? जानिए PPF और NPS में से कौन बेहतर है

NPS (National Pension Scheme) एक मार्केट लिंक्ड स्कीम है। इस स्कीम का रिटर्न फंड मैनेजर के परफॉर्मेंस पर निर्भर करता है। एनपीएस में आप रिस्क लेने की अपनी क्षमता के हिसाब से इनवेस्टमेंट का विकल्प चुन सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 07, 2022 पर 6:13 PM
Retirement Planning कर रहे हैं? जानिए PPF और NPS में से कौन बेहतर है
NPS (National Pension Scheme) एक मार्केट लिंक्ड स्कीम है। इस स्कीम का रिटर्न फंड मैनेजर के परफॉर्मेंस पर निर्भर करता है।

रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए NPS और PPF अच्छे विकल्प हैं। दोनों स्कीमों को सरकार का सपोर्ट हासिल हैं। दोनों में टैक्स बेनिफिट भी उपलब्ध है। सवाल है कि दोनों में से कौन आपको लिए बेहतर है? इस सवाल के जवाब के लिए हमें दोनों स्कीमों के बीच के फर्क को समझना होगा। इसे जानने के बाद आप आसानी से यह तय कर सकेंगे कि दोनों में से कौन सी स्कीम आपके लिए सही रहेगी।

NPS (National Pension Scheme) एक मार्केट लिंक्ड स्कीम है। इस स्कीम का रिटर्न फंड मैनेजर के परफॉर्मेंस पर निर्भर करता है। इसके रिटर्न के बारे में पहले से नहीं बताया जा सकता। इसके उलट PPF (Public Provident Fund) इनवेस्टमें का एक फिक्स्ड रिटर्न ऑप्शन है। इसका मतलब है कि इस स्कीम में निवेश करने से पहले आपको पता होता है कि आपका रिटर्न क्या होगा।

यह भी पढ़ें : अभी नौकरी शुरू की है? जानिए कैसे आप फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट बन सकते हैं

एनपीएस में आप रिस्क लेने की अपनी क्षमता के हिसाब से इनवेस्टमेंट का विकल्प चुन सकते हैं। इसके लिए इनवेस्टर के लिए कुछ ऑप्शंस हैं। पहले ऑप्शन में 50 साल की उम्र तक का कोई सब्सक्राइब 75 फीसदी इक्विटी निवेश का ऑप्शन सेलेक्ट कर सकता है। दूसरे ऑप्शन में कॉर्पोरेट बॉन्ड में 100 फीसदी पैसा लगाया जा सकता है। तीसरे ऑप्शन में गवर्नमेंट सिक्योरिटीज में पैसे लगाने का विकल्प होता है। आपका रिटर्न इस बात पर निर्भर करेगा कि आपने कौन सा विकल्प चुना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें